Net Worth: स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा में से कौन है ज्यादा अमीर? हैरान करने वाली है दोनों स्टार की नेटवर्थ

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया की भारत से सेमीफाइनल में हार के बाद स्टीव स्मिथ (Steven smith) ने वनडे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया। यह फैसला क्रिकेट जगत के लिए एक चौंकाने है। स्मिथ ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी जबरदस्त सफलता से नाम कमाया है। वे ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं।

स्मिथ ने आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनकी नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा उनके आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और अन्य बिजनेस डील से आता है। स्मिथ के पास लग्जरी कारों और आलीशान घरों का भी कलेक्शन है, जो उनकी शानदार लाइफस्टाइल को दर्शाता है।

who is more richer between steve smith and rohit sharma

रोहित शर्मा की नेटवर्थ
दूसरी ओर भारत के कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा की नेटवर्थ लगभग 214 करोड़ रुपये है। रोहित ने आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उनके ब्रांड एंडोर्समेंट्स, विज्ञापनों और प्रोडक्ट लॉन्च के जरिए भी उन्हें अच्छी खासी इनकम होती है।

रोहित शर्मा के पास मुंबई में 6,000 वर्ग फीट में फैला एक आलीशान अपार्टमेंट है जिसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है। इसके अलावा रोहित को लग्जरी कारों का भी शौक है। उनके पास स्कोडा लॉरा, टोयोटा फॉर्च्यूनर, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और मर्सिडीज जीएलएस 400डी जैसे मॉडल हैं।

रोहित शर्मा की क्रिकेट से कमाई
बीसीसीआई के ए+ ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट के तहत रोहित शर्मा को सालाना 7 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है। टेस्ट मैचों के लिए उन्हें प्रति मैच 1.5 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि वनडे मैचों के लिए उन्हें 60 लाख रुपये मिलते हैं।

स्टीव स्मिथ vs रोहित शर्मा, कौन है ज्यादा अमीर?
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की नेटवर्थ लगभग 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि स्टीव स्मिथ की नेटवर्थ रोहित शर्मा से कहीं अधिक है। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी अपने खेल के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट के अलावा दोनों ने विभिन्न अन्य क्षेत्रों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जो उनकी नेटवर्थ में इजाफा करती हैं।

इस तुलना से यह सवाल उठता है कि क्या रोहित शर्मा भविष्य में अपनी नेटवर्थ को स्टीव स्मिथ के स्तर तक पहुंचा पाएंगे? क्या उनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता और ब्रांड एंडोर्समेंट्स उन्हें इस रास्ते पर आगे बढ़ने में मदद करेंगे? इस बारे में कुछ समय बाद ही सटीक अंदाजा लगाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+