कौन हैं कृष्णा दास? जिनके भजन कॉन्सर्ट में लीन हो गए विराट-अनुष्का, मुंबई के वीडियो ने मचाया तहलका

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपने आध्यात्मिक जुड़ाव को लेकर चर्चा में हैं। रविवार को यह स्टार कपल मुंबई में अमेरिकी सिंगर कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में पहुंचा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों साथ बैठे नजर आए।

एक वीडियो में अनुष्का भक्ति संगीत पर झूमती दिखीं, जबकि विराट शांत होकर कीर्तन का आनंद लेते नजर आए। इस आयोजन से जुड़ा एक नाम ऐसा भी है, जिसकी कहानी भारत और संत नीम करोली बाबा से गहराई से जुड़ी है।

ram das

कौन हैं कृष्णा दास, जिनके कीर्तन में पहुंचे विराट-अनुष्का?

कृष्णा दास का जन्म अमेरिका में जेफरी कैगल के नाम से हुआ था। वह ऐसे गायक हैं, जिन्होंने भारतीय भक्ति संगीत और कीर्तन को पश्चिमी दुनिया में लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके संगीत में पारंपरिक मंत्रों के साथ आधुनिक धुनों का मेल सुनने को मिलता है। उनकी एल्बम 'Live Ananda' को 2013 में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकन भी मिला था।कैसे नीम करोली बाबा के भक्त बने कृष्णा दास?

कृष्णा दास की आध्यात्मिक यात्रा में राम दास की अहम भूमिका रही। 1960 के दशक में उनसे मुलाकात के बाद जेफरी कैगल भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं की ओर आकर्षित हुए। इसके बाद 1970 में वह भारत आए और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में संत नीम करोली बाबा से मिले। बाबा को भक्त उनको महाराज जी भी कहते हैं।

बाबा से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी की दिशा बदल गई। उन्हें कृष्णा दास नाम मिला और वह भक्ति योग के रास्ते पर चलने लगे। कीर्तन उनके लिए सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि ईश्वर के नाम का स्मरण और आध्यात्मिक साधना बन गया। बाद में उन्होंने अमेरिका में सार्वजनिक रूप से कीर्तन करना शुरू किया और धीरे-धीरे दुनिया भर में उनकी पहचान बनी।

पहले भी आध्यात्मिक कार्यक्रमों में साथ दिखे विराट-अनुष्का

विराट और अनुष्का इससे पहले भी कृष्णा दास के कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। जुलाई 2026 में दोनों लंदन के यूनियन चैपल में आयोजित एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस बार मुंबई के कीर्तन से उनके वीडियो वायरल हुए हैं।

अनुष्का इन दिनों फिल्मों से दूर निजी जीवन पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं और अपने परिवार के साथ लंदन में भी समय बिताती रही हैं। उनकी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है और 2022 में शूटिंग पूरी होने के बाद भी यह रिलीज नहीं हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों को अब भी अपडेट का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+