IPL 2024: कौन है गोविंदा का दामाद जो नहीं खेला एक भी आईपीएल मैच, शाहरुख़ की केकेआर टीम में है शामिल
IPL 2024: बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता लम्बा और अलग रहा है। आईपीएल में भी यह जारी है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान आईपीएल में केकेआर के मालिक हैं। केकेआर ने इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आठ मैचों में जीत दर्ज कर केकेआर 16 अंकों के साथ टेबल टॉपर है।
केकेआर में एक ऐसा खिलाड़ी भी है जिसका बॉलीवुड के राजा बाबू गोविंदा से रिश्ता है। हालांकि इस सीजन यह खिलाड़ी अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाया है। आने वाले मैचों में शायद केकेआर की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल जाए। यह खिलाड़ी अपने धांसू खेल के लिए जाना जाता है।

गोविंदा से क्या है रिश्ता
गोविंदा की भांजी से केकेआर के धाकड़ खिलाड़ी से शादी हुई है। उस हिसाब से वह गोविंदा के दामाद लगते हैं। उस क्रिकेटर का नाम नितीश राणा हैं। पिछले सीजन नितीश राणा ने केकेआर की कप्तानी की थी। इस सीजन उनको टीम का उपकप्तान बनाया गया था।
कौन है नितीश राणा की पत्नी
नितीश राणा की पत्नी का नाम साची मारवाह है। कपिल शर्मा शो में एक बार वह आई थीं, तब कृष्णा अभिषेक ने कहा था कि यह मेरी कजिन है। कई रिपोर्ट्स में भी सामने आया कि साची सुपरस्टार गोविंदा की भांजी है। इस हिसाब से नितीश राणा उनके दामाद हुए। साची ने इंटीरियर डिजाइन में डिग्री ली है।
कैसे हुई नितीश से मुलाकात
साची के भाई परमवीर और नितीश राणा दोनों दोस्त हैं। राणा ने साची को तीन साल तक डेट किया है। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। नितीश राणा की शादी साल 2019 में हुई थी।
क्यों नहीं खेल रहे नितीश राणा
इस साल आईपीएल में नितीश राणा को चोट ने परेशान किया है। हालांकि ताजा खबरों की मानें, तो राणा फिट हो गए हैं लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किये जा रहे हैं। टीम का प्रदर्शन अच्छा चल रहा है, इस वजह से शायद बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। प्लेऑफ़ में जाने के बाद शायद उनको अंतिम एक या दो लीग मैचों में खेलने का मौका मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications