तो कोहली सचिन से बेहतर हैं, अगला इनसे भी बेहतर होगा! बेस्ट की बहस को कपिल ने किया 'क्लीन बोल्ड'
एक समय था जब कोहली और रोहित के बीच भी बेहतर चुनने का दौर चला लेकिन अब बहस यहां आकर रुकी है कि सचिन और कोहली में कौन बेहतर है। इस लंबे समय से चली आ रही बहस पर कपिल ने एकदम परफेक्ट यॉर्कर डाली।

अगर हम 70 और 80 के दशक से आज के भारतीय क्रिकेट की तुलना करें तो ये बहुत आगे निकल चुका है। 1983 की ऐतिहासिक विश्व कप जीत ने देश को क्रिकेट में आगे बढ़ाने का काम किया। केवल क्रिकेट ही नहीं बल्कि बोर्ड में भी व्यापक बदलाव हुए और क्रिकेट प्रेमी देश होने का बीसीसीआई को पूरा फायदा मिला। इतनी बड़ी आबादी का क्रिकेट प्रेम बीसीसीआई को मैचों से होने वाली बंपर कमाई का कारण बना और आज आईपीएल के उभार के बाद बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बन चुका है।

गावस्कर से शुरू हुआ ये सिलसिला
इन वर्षों में भारत ने विश्व स्तर पर कई सुपरस्टार्स का दबदबा देखा- 70 और 80 के दशक में सुनील गावस्कर, उसके बाद 90 के दशक में सचिन तेंदुलकर और अब विराट कोहली और रोहित शर्मा का समय चल रहा है। लेकिन भविष्य के लिए देखना होगा क्योंकि दोनों ही क्रिकेटरों का करियर तेजी से ढलान पर है। सवाल ये है कि अब भविष्य का सितारा कौन होगा? 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने इस पर बात की है।

कपिल ने एकदम सही यॉर्कर डाली
गल्फ न्यूज से बात करते हुए, भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी को सचिन और कोहली के बीच बेहतर बल्लेबाज की बहस पर अपनी राय देने के लिए कहा गया। भारतीय क्रिकेट में ये एक लंबी बहस है। दिलचस्प बात ये है कि सचिन के जमाने में ये बातें नहीं होती कि उनमें और गावस्कर में कौन बेहतर है? इसी बीच कोहली और रोहित के बीच भी बेहतर चुनने का दौर चला लेकिन अब बहस इस पीक पॉइंट पर आकर रुक गई है कि सचिन और कोहली में कौन बेहतर है। इस लंबे समय से चली आ रही बहस पर कपिल ने एकदम सही यॉर्कर डाली।

हर पीढ़ी का एक सुपरस्टार होता है
भारत के दिग्गज ने बताया हर पीढ़ी का एक सुपरस्टार होता है। अपने युग में यह गावस्कर थे, फिर सचिन, अब कोहली और अगली पीढ़ी के पास बेहतर क्रिकेटर होंगे।
कपिल ने कहा, "उस क्षमता के खिलाड़ी के तौर पर आपको एक या दो को चुनने की जरूरत नहीं है। यह 11 खिलाड़ियों की टीम है। मेरी अपनी पसंद या नापसंद हो सकती है, लेकिन हर पीढ़ी बेहतर होती जा रही है। हमारे समय में, सुनील गावस्कर बेहतरीन में से एक थे, तब हमने राहुल द्रविड़, सचिन, वीरेंद्र सहवाग को देखा और यह पीढ़ी रोहित, विराट को देख रही है फिर अगली पीढ़ी और बेहतर होगी। आप एक बेहतर क्रिकेटर और बेहतर परफॉरमेंस देखेंगे।"

वनडे में सचिन के सर्वकालिक शतकों के रिकॉर्ड हैं कोहली
कोहली बनाम सचिन की बहस कुछ दिन तक विराम लेने के बाद एक बार फिर से सक्रिय हो गई है क्योंकि विराट तीन साल की खराब फॉर्म से निकलने में किसी तरह कामयाब रहे और फिर से शतक लगाने लगे हैं। इन सालों में वे सिर्फ इसलिए खेल पाए क्योंकि वे विराट कोहली थे। अब वनडे में कोहली सचिन के सर्वकालिक शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल तीन सेंचुरी दूर हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications