Who is Arshad Khan: कौन हैं अरशद खान? जिन्होंने विराट कोहली का विकेट लेकर स्टेडियम में फैलाया सन्नाटा

Who is Arshad Khan: आईपीएल में विराट कोहली का बल्ला आज खामोश रहा और गुजरात ने उनको सस्ते में आउट करते हुए वापस भेज दिया। कोहली की बैटिंग देखने के लिए खचाखच भरे स्टेडियम में फैन्स को निराशा हाथ लगी।

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। विराट कोहली का बल्ला इस मुकाबले में नहीं चल पाया। वह 7 रन के निजी स्कोर पर अरशद खान की गेंद पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद सिराज का जलवा दिखा।

arshad khan

सिराज ने नई गेंद के साथ धांसू गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को अपनी अहमियत बता दी क्योंकि इस बार नीलामी से पहले आरसीबी ने सिराज को टीम से बाहर कर दिया था। सिराज ने देवदत्त पडीक्कल और फिल साल्ट दोनों को बोल्ड करते हुए धमाल कर दिया। इन बल्लेबाजों ने क्रमशः 4 और 14 रन बनाए। लिविंगस्टोन ने 54 रन बनाए और आरसीबी ने 8 विकेट पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया, सिराज ने गुजरात के लिए 3 विकेट झटके।

अरशद खान ने पहली बार गुजरात के लिए खेलते हुए कोहली को आउट कर तहलका मचा दिया। ऐसा नहीं है कि वह आईपीएल में कभी खेले नहीं हैं लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी अलग है। इससे पहले अरशद खान मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं।

अरशद खान मध्य प्रदेश के 27 वर्षीय ऑलराउंडर हैं, जो पहले मुंबई इंडियंस के लिए भी आईपीएल में खेले थे। लग स्टम्प की तरफ लम्बाई वाली गेंद को कोहली ने स्क्वेयर लेग की तरफ खेल दिया और वहां खड़े प्रसिद्ध कृष्णा ने कोई गलती नहीं करते हुए किंग को वापस भेज स्टेडियम को शांत कर दिया।

आईपीएल करियर की बात करें, तो अरशद खान ने कुल 12 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। इन मैचों में उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किये। इसके अलावा बल्लेबाजी में उन्होंने 102 रन बनाए हैं। एक अर्धशतकीय पारी भी अरशद खान के बल्ले से देखने को मिली है। नाबाद 58 उनका बेस्ट स्कोर है।

कगिसो रबाडा की जगह आज गुजरात की टीम में उनको शामिल किया गया। रबाडा निजी कारणों से इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बने। टॉस के समय शुभमन गिल ने इसकी जानकारी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+