Net Worth: जोस बटलर या रोहित शर्मा किसके पास है सबसे ज्यादा संपत्ति? जानें मैदान के बाहर किसमें कितना है दम
Net Worth 2024: फुटबॉल के बाद अगर दूसरा कोई खेल सबसे ज्यादा चर्चित है तो वो है क्रिकेट, इस खेल की लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में फैलती चली जा रही है। इन दिनों साल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी-20 वर्ल्ड कप 2024 चल रहा है। क्रिकेटर्स मैदान में धमाल मचाने के साथ कमाई में भी काफी आगे हैं। इस क्रम में आज अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) की नेटवर्थ पर एक नजर डालेंगे।
जोस बटलर की कुल संपत्ति कितनी है?
दरअसल, 2024 तक, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर की कुल संपत्ति लगभग 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। जोस बटलर की मुख्य कमाई इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने और टी20 लीग से होती है। उनके ब्रांड एंडोर्समेंट भी उनकी संपत्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जोस बटलर की आईपीएल सैलरी कितनी है?
विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल से भी मोटी कमाई करते हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के स्टार की सैलरी 10 करोड़ रुपए है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज कैस्टोर स्पोर्ट्सवियर, मायप्रोटीन यूके और कूपर एसोसिएट्स ब्रांडों के साथ जुड़ा हुआ है।
नेटवर्थ के मामले जोस बटलर से आगे हैं रोहित शर्मा
टीम इंडिया के स्टार रोहित शर्मा क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों में से एक हैं। भारत के कप्तान का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है और आईपीएल में भी इस दिग्गज ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलाया है।
ये भी पढ़ें- Net Worth 2024: डेविड वॉर्नर के पास है खुद का प्राइवेट बीच! क्रिकेटर की लैवीश लाइफ और नेटवर्थ उड़ा देगी होश
रोहित शर्मा की नेटवर्थ कितनी है?
रोहित को बीसीसीआई की ओर से सालाना 7 करोड़ का भुगतान किया जाता है। इसके अलावा दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अलग-अलग कंपनियों के ब्रांडों का विज्ञापन करते हुए प्रतिवर्ष करोड़ों की कमाई करता है। आईपीएल में मुंबई इंडियंन के बल्लेबाज की सैलरी 16 करोड़ रुपए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा 24 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के मालिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications