IND vs PAK: भारत या पाकिस्तान, एशिया कप में किसके नाम है हाई स्कोर का रिकॉर्ड?
Asia Cup 2023, IND vs PAK: एशिया कप 2023 का 16वां संस्करण 30 अगस्त से शुरू हो चुका है। कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट का तीसरा हाई-वोल्टेज मैच कल, 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह रोचक मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के आगाज से पहले जानते हैं कि एशिया कप में किस टीम के नाम सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है।
एशिया कप में किस टीम के नाम है सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड?
वनडे फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है। पाक टीम ने 21 जून 2010 को दांबुला में बांग्लादेश के खिलाफ 50 ओवरों में सात विकेट पर 385 रन बनाए थे। इस दौरान टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने 60 गेंदों पर 124 रन की बड़ी पारी खेली थी।

एशिया कप में भारत का सबसे कम और ज्यादा स्कोर कितना है?
एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे कम और ज्यादा स्कोर की बात करें तो भारत ने 7 अप्रैल 1995 में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम 169 रन का स्कोर किया था, जोकि सबसे कम स्कोर था। इसके अलावा टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा स्कोर 25 जून 2008 को हांगकांग के खिलाफ किया था। इस दौरान भारत ने एशिया कप के इतिहास में 374 रन बनाकर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर किया था।
एशिया कप में किस टीम के नाम है सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड?
एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में सबसे कम स्कोर करने का रिकॉर्ड बांग्लादेश टीम के नाम दर्ज है। इस टूर्नामेंट में टीम ने 2 जून 2000 को अपने ही घर में ये शर्मानाक रिकॉर्ड बनाया था। बांग्लादेशी टीम ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 87 रनों पर सिमट गई थी। पाक ने इस मुकाबले को 233 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया था।
एशिया कप 2023 के लिए भारत की स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (वीसी), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद। शमी, मो. सिराज, प्रसीद कृष्णा। रिजर्व प्लेयर- संजू सैमसन।
एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान की स्क्वॉड
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील, रिजर्व प्लेयर- तैय्यब ताहिर।












Click it and Unblock the Notifications