सरफराज खान के रास्ते में 26 साल के खिलाड़ी ने अटकाया रोड़ा, श्रीलंका में नहीं मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह?

IND vs SL: सरफराज खान को साई सुदर्शन की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया है। उनको दो मैचों के लिए टीम में जगह तो मिल गई है लेकिन यह देखना दिलचस्प रहेगा कि प्लेइंग इलेवन में वह किसकी जगह लेने वाले हैं। वहां नंबर तीन का स्लॉट तो फुल दिख रहा है।

ओपन करने के लिए टीम इंडिया के पास यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल हैं। श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म अप गेम में जायसवाल ने पहली पारी के दौरान शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। राहुल ने पहली पारी में 40 रन बनाए थे। इन दोनों की जगह पक्की दिखाई दे रही है।

sarfaraz khan

साई सुदर्शन के जाने से नंबर तीन की जगह खाली हुई है लेकिन वहां देवदत्त पडीक्कल ने अपना दावा ठोक दिया है। उनके बल्ले से वॉर्म अप गेम में शानदार शतक आया था। उन्होंने नाबाद 142 रनों की पारी खेली थी। अब चौथे नंबर पर कप्तान शुभमन गिल मौजूद हैं।

नंबर पांच की बात करें, तो ऋषभ पंत की जगह पक्की दिख रही है। पंत को शायद ही अपनी जगह से हटाया जाएगा। इस कंडीशन में सरफराज की जगह नहीं बनती है। छठे स्थान पर खेलने के लिए रवींद्र जडेजा रहेंगे। वह बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में शानदार हैं।

दो तेज गेंदबाज भी रहेंगे

छह स्थान पक्के होने के बाद टीम इंडिया को दो तेज गेंदबाज भी चाहिए होंगे। उनमें मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का नाम टॉप पर है। इस तरह टीम इंडिया के आठ स्थान भर गए हैं। तीन जगह पर स्पिनरों का रोल देखने को मिल सकता है। टीम में जडेजा के अलावा भी तीन खिलाड़ी और मौजूद हैं।

स्पिनर कर सकते हैं बैटिंग

कुलदीप यादव, मानव सुथार और सारांश जैन भी मौजूद हैं। खास बात यह है कि मानव और सारांश दोनों स्पिनर होने के साथ बैटिंग में भी अच्छे हैं। अब अगर इन दोनों को टीम में लाया जाएगा, तो ग्यरह नाम पूरे हो जाएंगे। उस कंडीशन में सरफराज खान को बाहर बैठना होगा।

अभ्यास मैच में नहीं थे सरफराज

श्रीलंकाई कंडीशंस में भारतीय टीम ने अच्छा अभ्यास किया है। सरफराज अभ्यास मैच में नहीं थे। उनको बाद में टीम में लाया गया है। ऐसे में सीधा उनको मैदान पर शायद नहीं उतारा जाएगा। हालांकि वह स्पिन पिचों पर अच्छी बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं मगर फ़िलहाल तो मामला मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+