Asia Cup 2023: एशिया कप में किसने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच? दूसरे नंबर पर है टीम इंडिया का नाम
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के महासंग्राम के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 30 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए भारत समेत चार देशों ने अपनी टीमों का भी ऐलान कर दिया है। इस रोमांचक टूर्नामेंट से पहले जानते हैं कि एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में किस टीम ने अब तक सबसे ज्यादा मैच जीते हैं।
दरअसल, एशिया कप का आयोजन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा दो साल के अंतराल पर किया जाता है। एशिया कप का 16वां संस्करण 30 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। पहला एशिया कप 1984 में यूएई में खेला गया था, जिसमें भारत विजेता रहा था।

एशिया कप में किसके नाम है सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड
एशिया कप का वनडे फॉर्मेट में 1984 से अब तक कुल 13 बार आयोजन हो चुका है। इस फॉर्मेट में सबसे अधिक मैच जीतने वालों की लिस्ट में पहला नाम श्रीलंका का है। श्रीलंकाई टीम ने इस फॉर्मेट में कुल 50 मैच खेले हैं, जिनमें से 34 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 16 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
दूसरे नंबर पर है टीम इंडिया का नाम
एशिया कप वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारत का नाम है। टीम इंडिया ने अब तक कुल 49 मैच खेले हैं, जिसमें 31 में जीत दर्ज की है, जबकि 16 मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भारत के दो मैच टाई रहे।
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान का नाम है। पाक टीम ने वनडे फॉर्मेंट में अब तक कुल 45 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्हें 26 में जीत दर्ज करने का मौका मिला और 18 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पाकिस्तान का एक मैच बेनतीजा भी रहा।
एशिया कप का वनडे फॉर्मेट में बांग्लादेश की टीम चौथे स्थान पर है। इस दौरान टीम ने कुल 43 मैचों में भाग लिया, जिनमें से उसने 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि 36 मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, ये अलग बात है कि बांग्लादेशी टीम ने 1984 में हुए टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया था, इसके अलावा टीम ने 1986 से 2018 तक लगातार इस एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में हिस्सा नहीं लिया था।












Click it and Unblock the Notifications