Asia Cup 2023: एशिया कप में किस टीम के नाम है सबसे कम और ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड?
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का 16वां संस्करण 30 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में इस साल छह टीमों ने भाग लिया है। पहला एशिया कप 1984 में यूएई में खेला गया था, जिसमें भारत विजेता रहा और श्रीलंका उपविजेता रहा। टूर्नामेंट के आगाज से पहले जानते हैं कि एशिया कप में किस टीम के नाम सबसे कम और ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है।
एशिया कप में किस टीम के नाम है सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड?
वनडे फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाली टीम के साथ ही इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं। कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है। पाक टीम ने 21 जून 2010 को दांबुला में बांग्लादेश के खिलाफ 50 ओवरों में सात विकेट पर 385 रन बनाए थे। इस दौरान टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने 60 गेंदों पर 124 रन की बड़ी पारी खेली थी।

एशिया कप में किस टीम के नाम है सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड?
एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में सबसे कम स्कोर करने का रिकॉर्ड बांग्लादेश टीम के नाम दर्ज है। इस टूर्नामेंट में टीम ने 2 जून 2000 को अपने ही घर में ये शर्मानाक रिकॉर्ड बनाया था। बांग्लादेशी टीम ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 87 रनों पर सिमट गई थी। पाक ने इस मुकाबले को 233 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया था।
एशिया कप में भारत का सबसे कम और ज्यादा स्कोर कितना है?
वहीं एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे कम और ज्यादा स्कोर की बात करें तो भारत ने 7 अप्रैल 1995 में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम 169 रन का स्कोर किया था। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा स्कोर 25 जून 2008 को हांगकांग के खिलाफ किया था। इस दौरान भारत ने एशिया कप के इतिहास में 374 रन बनाकर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर किया था।












Click it and Unblock the Notifications