एशिया कप की टीम में किस IPL फ्रेंचाइजी का जलवा? सिर्फ मुंबई-केकेआर से 7 खिलाड़ी, चौंका देगी पूरी जानकारी

Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप के लिए टीम इंडिया यूएई में जाएगी, मंगलवार को मुख्य सलेक्टर अजित अगरकर ने प्रेस वार्ता में टीम के घोषणा की थी। श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को टीम से बाहर कर रास्ता दिखा दिया गया।

अय्यर और जायसवाल को बाहर करने पर काफी सवाल खड़े हुए हैं। आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले कुछ प्लेयर्स भी टीम में शामिल नहीं किये गए। अजीबोगरीब तरीके से टीम का चयन हुआ है। इन सबके बीच एक बड़ा सवाल यह है कि किस आईपीएल फ्रेंचाइजी से ज्यादा खिलाड़ी आईपीएल में चुने गए हैं।

asia cup

सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं और वह मुंबई इंडियंस से आते हैं। उनकी तरह मुंबई इंडियंस से कुछ और खिलाड़ी भी आते हैं। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं लेकिन टीम इंडिया में सूर्या की कप्तानी में खेलेंगे। उनके अलावा तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी मुंबई इंडियंस से ही आते हैं।

केकेआर के तीन प्लेयर्स एशिया कप के लिए चुने गए हैं। इनमें पहला नाम रिंकू सिंह का आता है, वह आईपीएल 2023 के बाद भारतीय टीम में आ गए थे। उनके अलावा मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी इस टीम में जगह मिली है। हर्षित राणा तीसरा नाम हैं, जिनको टीम में जगह मिली है।

दिल्ली कैपिटल्स से अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। शिवम दुबई चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हैं। अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स की टीम के लिए खेलते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन खेलते हैं। जितेश शर्मा आरसीबी और शुभमन गिल गुजरात टाइटंस से आते हैं।

एशिया कप की टीम इंडिया और उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी

सूर्यकुमार यादव- मुंबई इंडियंस
जसप्रीत बुमराह- मुंबई इंडियंस
हार्दिक पांड्या- मुंबई इंडियंस-
तिलक वर्मा- मुंबई इंडियंस
रिंकू सिंह- केकेआर
हर्षित राणा- केकेआर
वरुण चक्रवर्ती- केकेआर
अक्षर पटेल- दिल्ली कैपिटल्स
कुलदीप यादव- दिल्ली कैपिटल्स
संजू सैमसन- राजस्थान रॉयल्स
जितेश शर्मा- आरसीबी
शुभमन गिल- गुजरात टाइटंस
अभिषेक शर्मा- सनराइजर्स हैदराबाद
अर्शदीप सिंह- पंजाब किंग्स
शिवम दुबे- चेन्नई सुपर किंग्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+