कौन है वह भारतीय खिलाड़ी जो होगा लॉर्ड्स टेस्ट में बाहर? 100 फीसदी होगी टीम इंडिया से छुट्टी

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज अब बराबरी पर है। दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता है। एजबेस्टन टेस्ट में भारत ने जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी की है। अभी इस सीरीज में तीन मुकाले और बचे हुए हैं और तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

लॉर्ड्स टेस्ट मैच 14 जुलाई से शुरू होगा। भारत ने एजबेस्टन में जीत दर्ज की है लेकिन इसके बावजूद अगले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिलेगा। कज्यादा परिवर्तन नहीं होंगे लेकिन एक खिलाड़ी का बाहर होना तय नज़र आ रहा है।

ind vs eng

टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की वापसी होनी है। जसप्रीत बुमराह को लेकर शुभमन गिल की प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने कहा है कि लॉर्ड्स में उनका मुख्य तेज गेंदबाज वापस आ जाएगा। उनके बयान को देखते हुए किसी तेज गेंदबाज को ही बाहर किया जाएगा।

IND vs ENG: कौन होगा लॉर्ड्स में बाहर

यहां प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया जा सकता है। कृष्णा का प्रदर्शन अब तक के दोनों टेस्ट मैचों में बेहद खराब रहा है। लीड्स टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर कृष्णा ने 200 से भी ज्यादा रन खर्च किये थे। बुमराह को उनसे कोई सहयोग नहीं मिल पाया था।

एजबेस्टन में फिर से उनको मौका मिला लेकिन वहां भी मामला खराब ही रहा। एजबेस्टन में भी कृष्णा ने दोनों पारियों में 100 से ज्यादा रन खर्च किये हैं। उनकी गेंदों में धार नज़र नहीं आ रही है और बल्लेबाज आसानी से रन बनाते चले जाते हैं। इस वजह से अब उनकी छुट्टी हो जाएगी।

IND vs ENG: आकाश दीप की जगह पक्की

बुमराह की जगह एजबेस्टन में आकाश दीप को लाया गया था और उन्होंने छाप छोड़ते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों के नाम में दम करने का काम किया था। आकाश दीप ने कुल 10 विकेट अपने नाम किये थे। लॉर्ड्स में गेंदबाजों के लिए मददगार पिच हो सकती है, आकाश दीप इसका फायदा उठाना चाहेंगे। उनको टीम में रखते हुए निश्चित तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+