इस क्रिकेटर की पत्नी के सामने सानिया मिर्जा भी फेल, खूबसूरती देख फैंस हुए बेकाबू, कौन है यह हसीना?
भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां हमेशा अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए चर्चा में रहती हैं। क्रिकेटरों की निजी लाइफ में फैंस की दिलचस्पी भी काफी ज्यादा रहती है। यह जानने का प्रयास भी रहता है कि सुंदरता के मामले में कौन से क्रिकेटर की पत्नी आगे है।
जहां एक तरफ पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) की पत्नी सफा बेग (अब मिर्जा लगाती हैं) की सादगी के लाखों दीवाने हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक और क्रिकेटर की पत्नी के चर्चे हैं। फैंस का मानना है कि उनकी खूबसूरती के आगे टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी फीकी पड़ जाती हैं।

इरफान पठान की पत्नी सफा बेग सऊदी अरब की एक पूर्व मॉडल रह चुकी हैं। फरवरी 2016 में मक्का में शादी के बाद सफा ने हमेशा अपना चेहरा पर्दे के पीछे रखा, लेकिन हाल के कुछ वर्षों में जब उनकी तस्वीरें सामने आईं, तो फैंस उनकी खूबसूरती देखकर दंग रह गए।
सफा बेग सऊदी अरब के जेद्दा में रहती थीं। शादी से पहले वह खाड़ी देशों में एक जानी-मानी मॉडल रह चुकी हैं। इतना ही नहीं, उनकी गिनती वहां की टॉप नेल आर्टिस्ट्स में भी होती थी। उनकी बड़ी-बड़ी आंखें और सादगी भरा अंदाज फैंस का दिल जीत लेता है। पठान ने काफी सालों तक उनका चेहरा लोगों को नहीं दिखाया था लेकिन जब चेहरे से नकाब हटाया, तो खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान परेशान रह गया।
कहां हुई सफा और पठान की मुलाकात
इरफान पठान और सफा बेग की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी, जिसके बाद करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया।
क्यों होती सानिया से तुलना
अक्सर खेल जगत की सबसे खूबसूरत महिलाओं में सानिया मिर्जा का नाम टॉप पर रहता है। लेकिन सफा बेग की तस्वीरों ने इस चर्चा को नई दिशा दे दी है। फैंस का मानना है कि सफा की सादगी, उनके नैन-नक्श और ग्रेस सानिया मिर्जा से कहीं ज्यादा प्रभावशाली हैं। बिना किसी ताम-झाम और बॉलीवुड चकाचौंध के भी सफा किसी अप्सरा से कम नहीं लगतीं।












Click it and Unblock the Notifications