NZ vs PAK 2nd T20: इतने बजे शुरू होगा न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच, कहां देख सकते हैं लाइव
NZ vs PAK 2nd T20 Live Streaming: न्यूजीलैंड 5 मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान की मेजबानी करने के लिए तैयार है। पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड टीम के हाथों शर्मनाक हार झेलने के बाद पाकिस्तान जोरदार जवाब देना चाहेगा। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 18.4 ओवर में महज 91 रन पर रोक दिया। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने 3.4 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की।
पाकिस्तान की टीम में हुए हैं कई बदलाव (NZ vs PAK 2nd T20 Live Streaming)
महज 92 रनों का पीछा करते हुए कीवी बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को आसानी से मात दे दी। न्यूजीलैंड ने सिर्फ 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अगर मेजबान टीम दूसरा टी-20 मैच जीतने में सफल हो जाती है तो वह पाकिस्तान के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड और बेहतर बना लेगी। चैंपियंस ट्रॉफी में हार झेलने के बाद पाकिस्तान ने टीम में कई तरह के बदलाव किए हैं।

दोनों टीमों के बीच ऐसा रहा है रिकॉर्ड
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें अब तक 44 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें 23 मुकाबले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 19 मैचों में बाजी मारी है। इनमें एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है।
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का दूसरा टी-20 मैच कब खेला जाएगा?
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का दूसरा टी-20 मैच मंगलवार, 18 मार्च को खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का दूसरा टी-20 मैच कहां खेला जाएगा?
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का दूसरा टी-20 मैच डुनेडिन में यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओटागो ओवल में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का दूसरा टी-20 मैच किस समय शुरू होगा?
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का दूसरा टी20 मैच सुबह 06:45 बजे शुरू होगा।
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण कहां देखें?
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का दूसरा टी20 मैच अमेज़न प्राइम वीडियो, सोनीलिव और फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications