छोटी-छोटी बातों पर लफ्फाजी करने वाले शोएख अख्तर कहां छिप गए? किसके डर से पहलगाम पर जमा मुंह में दही

Shoaib Akhtar: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर को बोल बच्चन कहा जाए, तो कुछ गलत नहीं होगा। हर छोटी-छोटी बात पर वह अपना वीडियो लेकर सोशल मीडिया पर आ जाते हैं। भारतीय प्लेयर्स और क्रिकेट को लेकर शोएब अख्तर के काफी वीडियो आते हैं।

भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की कुछ बातों के लिए भी वह वीडियो लेकर आ गए थे। भारतीय लोग उनको काफी फॉलो करते हैं। इस बीच पहलगाम हमले को लेकर शोएब अख्तर का वीडियो तो क्या एक शब्द सोशल मीडिया पर नहीं आया है।

shoaib akhtar

शोएब अख्तर ने बिलकुल चुप्पी साध ली है। अख्तर के सोशल मीडिया हैंडल्स पर कुछ नहीं दिख रहा है। इस हमले के बाद पाकिस्तान के दो ही प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्होंने हिम्मत दिखाई और इसकी निंदा की। बाकी सबको सांप सूंघ गया है, उनमें शोएब अख्तर भी एक हैं।

कहीं न कहीं शोएब अख्तर को भी यह मालूम है कि पाकिस्तान आतंकियों की फैक्ट्री है और यहाँ से भेजकर ही पहलगाम में हमला कराया गया है। पाक आर्मी ने ऐसा कूर कृत्य कराया है, इस वजह से वह नहीं बोल रहे हैं। उनको डर है कि कहीं बोल गए तो इमरान खान वाला हाल आर्मी उनका भी करेगी। गायब तक किया जा सकता है।

इसके अलावा उनकी चुप्पी के पीछे एक और कारण यह है कि शोएब अख्तर के यिस हमले को मौन समर्थन है और वह भी इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों के साथ हैं। कुछ भी हो लेकिन शोएब अख्तर के मन में पूरा डर बैठा हुआ है।अ अन्यथा ऐसा नहीं हो सकता कि हर छोटी बात पर लफ्फाजी करने वाला आदमी कहीं छिपकर बैठ गया है।
दानिश कनेरिया ही एकमात्र ऐसे पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने पहलगाम हमले में पाक सरकार का हाथ माना है। उनके अलावा मोहम्मद हफीज ने इसे लेकर दुःख जताया था और एक ट्वीट किया, जिसमें दुखी और दिल टूटने की बात कही। इसके अलावा बाबर, रिजवान, शोएब अख्तर, शोएब मलिक आदि कोई प्लेयर कुछ नहीं बोला। यह चुप्पी एक तरह से आतंकवाद को उनका समर्थन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+