जिम्बाब्वे से लौटने के बाद कहां गायब हुए वैभव सूर्यवंशी? सामने आई तूफानी काम करने की जानकारी
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन उनका अंदाज चर्चा में बना हुआ है। जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद भारत के इस युवा बल्लेबाज ने गेम से अलग कुछ अन्य चीजें करने का फैसला लिया। इस वजह से वह कुछ समय के लिए एकदाम गायब दिखाए दिए।
लगातार मैच खेलने के बाद वैभव अब अपने दोस्तों के साथ वक्त बिता रहे हैं और इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी का भी मजा लिया। जंगलों में अपने दोस्तों के साथ गए वैभव सूर्यवंशी के कुछ फोटो और वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने पोस्ट किए हैं।

दोस्तों के साथ मस्ती करते दिखे वैभव सूर्यवंशी
वह जंगल सफारी करते नजर आ रहे हैं। वैभव अपने दोस्त शुभम दुबे, रवि सिंह और सुशांत मिश्रा के साथ बोर जंगल सफारी पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीब चार घंटे जंगल के बीच बिताए और अलग-अलग जानवरों को करीब से देखने का अनुभव लिया।
सफारी के दौरान वैभव और उनके दोस्तों को तेंदुआ, भालू, सांभर, चीतल और मोर समेत कई जानवर देखने को मिले। इस दौरान उनके साथ फॉरेस्ट इंस्पेक्टर रूपेश खेडकर भी मौजूद थे। उन्होंने जंगल और वहां मौजूद वन्यजीवों के बारे में वैभव और उनके साथियों को जानकारी भी दी।
सफारी का वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी इस युवा क्रिकेटर के मैदान से अलग अंदाज को देखकर काफी उत्साहित हैं। वैभव के कुछ दोस्तों का यह पहला अनुभव था, तो कुछ ऐसे भी थे जो पहले भी इस तरह जंगल सफारी का मजा उठा चुके थे। सूर्यवंशी खुद काफी उत्साहित दिखाई दिए।
वैभव सूर्यवंशी अब मचाएंगे रेड बॉल में तहलका
सफेद गेंद क्रिकेट में तहलका मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी अब रेड बॉल क्रिकेट में अपने बल्ले से आग उगलते हुए नजर आने वाले हैं। वह दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे। ईस्ट जोन की टीम में उनके ऊपर डबल जिम्मेदारी रहेगी। वह बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे लेकिन उपकप्तानी का जिम्मा भी उनको दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
