KKR vs MI: केकेआर और मुंबई इंडियंस का मुकाबला नहीं होगा? जानिए अब क्या अपडेट आया
KKR vs MI Rain update: मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मुकाबले की शुरुआत नहीं हो पाई। खराब मौसम की वजह से मुकाबले में देरी देखने को मिली। तेज बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया और मुकाबला निर्धारित समय पर शुरू नहीं हुआ। केकेआर के लिए मुकाबला अहम है।
कोलकाता का मौसम देखते हुए कहा जा सकता है कि मैच देरी से शुरू हो पाएगा। हालांकि मैदान को कवर किया हुआ है लेकिन बारिश का सिलसिला भी लगातार चल रहा है। इस समय बारिश की गति में कोई कमी दर्ज नहीं हुई है। ऐसे में मुकाबला फ़िलहाल तो शुरू नहीं होगा।

कोलकाता में मौसम की बात करें, तो बारिश के साथ ही बिजलियाँ भी कड़क रही हैं और हल्की हवाएं चल रही हैं। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि मुकाबला देरी से होगा और अगर ज्यादा देर हुई, तो मैच में ओवरों की कटौती भी देखने को मिल सकती है।
बारिश अगर रुक भी जाती है, तो मैदान को तैयार करने में भी समय लगेगा और टॉस भी किया जाएगा। ऐसे में पहली पारी समाप्त होने का समय हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो कम ओवरों का गेम कराने का ही एकमात्र विकल्प रहेगा। ऐसा भी हो सकता है कि मुकाबला रद्द हो जाए।
अगर मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। केकेआर के लिए यह एक अंक अहम रहें वाला है। केकेआर इस अंक के साथ ही प्लेऑफ़ में जाने वाली टीम भी बन सकती है। फ़िलहाल तो यह देखना होगा कि बारिश कब तक समाप्त होगी।












Click it and Unblock the Notifications