कब, कहां और किससे होगा टीम इंडिया का अगला इंटरनेशनल मुकाबला? जानिए पूरा शेड्यूल
चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का सफर सुखद रहा और धमाकेदार अंदाज में जीत के साथ भारत ने ट्रॉफी हासिल की। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में रौंदकर टाइटल जीत लिया। रोहित शर्मा ने पिछले 9 माह के अंदर दूसरा आईसीसी टाइटल जीता।
करोड़ों फैन्स को ख़ुशी से झूमने का मौका मिल गया। अब सवाल यह है कि टीम इंडिया का यह सफर तो समाप्त हो गया लेकिन आगे क्या होगा। भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला कब खेलने वाली है और सामने किस टीम के प्लेयर्स होंगे। इसकी जानकारी यहां देखी जा सकती है।

फ़िलहाल तो टीम इंडिया का मुकाबला काफी दूर है। चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स आईपीएल में व्यस्त हो जाएंगे। आईपीएल में खेलने के बाद भारतीय टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार होगी।
भारत का अगला इंटरनेशनल मैच कब
टीम इंडिया के अगले इंटरनेशनल मुकाबले में अभी टीम महीनों का समय बचा हुआ है। भारतीय टीम 20 जून को अब अपना अगला मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाली है। तब तक फैन्स को आईपीएल का आनन्द लेने का मौका मिलेगा।
भारत का अगला मुकाबला कहां और किसके खिलाफ
भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। जून में टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया वहां जाएगी। 20 जून को पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाएगा। यह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज है और 31 जुलाई तक यह दौरा चलने वाला है। यानी अब सफेद गेंद से रेड बॉल की तरफ रुख किया जाएगा। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही होंगे, ऑस्ट्रेलिया में करारी हार के बाद उन पर सवाल उठे थे लेकिन चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित ने एक बार फिर से खुद को धांसू कप्तान साबित किया है।
भारत के इंग्लैंड दौरे का कैसा है शेड्यूल
पहला टेस्ट मैच, 20 जून- हेडिंग्ले
दूसरा टेस्ट, 2 जुलाई- बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट, 10 जुलाई- लॉर्ड्स
चौथा टेस्ट, 23 जुलाई- मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट, 31 जुलाई- केनिंग्टन ओवल, लन्दन












Click it and Unblock the Notifications