Shane Watson: धोनी की टीम को जिताने के लिए लगा दी थी जान, खून से लथपथ होकर भी किया रनों की बौछार
Happy Birthday Shane Watson: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शेन वॉटसन ने आईपीएल 2019 के फाइनल में कमाल की बल्लेबाजी की थी।
Happy Birthday Shane Watson: आईपीएल 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया। इसके साथ ही आईपीएल में सबसे अधिक बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड अब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के नाम हो गया है। इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल पांच-पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का काम किया है।
चेन्नई-मुंबई में कांटे की टक्कर: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल की दो मजबूत टीमें हैं। लिहाजा जब मैदान पर इन दोनों का सामना होता है तो मैच का फैसला अंतिम गेंद पर जाकर होता है। दोनों के बीच अब तक सबसे अधिक फाइनल खेले जा चुके हैं। फाइनल में धोनी की चेन्नई पर रोहित की मुंबई इंडियंस भारी रही है।

साल 2019 में एक रन से हार: मुंबई इंडियंस के खिलाफ आइपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हार मिली थी। चेन्नई की टीम ट्रॉफी पाने से सिर्फ एक रन से चूक गई। चेन्नई के लिए इस मुकाबले में शेन वॉटसन ने बल्ले से दम दिखाया था। वॉटसन ने टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की थी।
घुटने से खून निकला फिर भी लड़ते रहे: इस मुकाबले में चेन्नई के सामने 150 रन का लक्ष्य था। जिसका पीछा करते हुए चेन्नई 148 रन पर ऑलआउट हो गई और एक रन से मैच गंवा बैठी। चेन्नई के लिए वॉटसन ने 59 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके घुटने से खून निकल रहा था, लेकिन उन्होंने फिर भी टीम को जिताने के लिए अपनी जान लगा दी थी। मैच के बाद वॉटसन के बाएं पैर में 6 टांके लगाए गए थे।
साल 2018 में दिलाई थी ट्रॉफी: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ साल 2018 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की थी। इस मैच में शेन वॉटसन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया था। वॉटसन ने 57 गेंदों में 117 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 8 लंबे छक्के शामिल थे। वॉटसन की ये पारी फाइनल में खेली गई जबरदस्त पारियों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications