जब धोनी ने विदेशी जमीं पर बचाई थी तिरंगे की लाज, माही की देशभक्ति को आप भी करेंगे सलाम

दो साल पहले आज के ही दिन 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी के इस फैसले से करोड़ों क्रिकेट फैंस की आंखें नम हो गई थी। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान भारत के लिए कई बड़ी उप

नई दिल्ली, 15 अगस्त। दो साल पहले आज के ही दिन 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी के इस फैसले से करोड़ों क्रिकेट फैंस की आंखें नम हो गई थी। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान भारत के लिए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने दो बार भारत को वर्ल्ड कप का खिताब भी जिताया। धोनी ने 15 अगस्त से ठीक पहले अपना इंस्टाग्राम डीपी बदलकर एक बार फिर देश के प्रति अपने प्यार को जग जाहिर करने का काम किया।

धोनी ने इस तरह दिखाई देशभक्ति

धोनी ने इस तरह दिखाई देशभक्ति

75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए पूरे भारत में लोग अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर को तिरंगे में बदल रहे हैं। इस मामले में धोनी भी पीछे नहीं हैं। धोनी ने कुछ दिन पहले ही अपना इंस्टाग्राम डीपी बदला था। स्वतंत्रता दिवस से पहले उन्होंने अपनी इस्टाग्राम डीपी में लिखा है 'भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं'। धोनी के प्रोफाइल पिक्चर चेंज होने के बाद से ही फैंस उनकी देशभक्ति की तारीफ कर रहे हैं।

विदेशी सरजमीं पर माही ने जीता दिल

विदेशी सरजमीं पर माही ने जीता दिल

साल 2020 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी। इस दौरे पर होने वाले एक मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी झलकियां देख फैंस आज भी धोनी को सलाम करते हैं। दरअसल, मैच के दौरान ही एक फैन अचानक मैदान में घुस आया। इस शख्स के हाथ में भारतीय तिरंगा था, वह इस तिरंगे को लेकर सीधा माही के पास उनके पैस को छूने के लिए पहुंच गया। धोनी कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह शख्स माही के पैरों में गिर गया।

धोनी ने किया तिरंगे का सम्मान

धोनी ने किया तिरंगे का सम्मान

तिरंगे का कुछ भाग जमीन को टच करने ही वाला था कि धोनी ने फटाफट उसे उठाकर अपने पास रख लिया। धोनी ने सबसे पहले झंडे को अपने हाथ में लिया और फैन को जाने को कहा। इसके बाद वो फैन दोड़ता हुआ मैदान से बाहर चला गया। धोनी का अपने तिरंगे से ये प्यार देखकर स्टेडियम में मौजूद हर शख्स धोनी का फैन हो गया। धोनी के इस काम के लिए कमंटेटर ने भी उनकी जमकर तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+