Asia cup 2023: एशिया कप में भारतीय टीम का अगला मैच कब? केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की वापसी तय
Indian cricket team next match in Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत का दूसरा मैच नेपाल के साथ खेला गया, जिसमें भारत ने 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और नेपाल के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को काफी संभलकर खेलने का काम किया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाने में कामयाब रही। भारत जैसी मजबूत टीम के सामने नेपाल के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन दिखाया।
भारत ने 10 विकेट से जीता मैच: पहले मैच की तरह भारत के दूसरे मुकाबले में भी बारिश ने खलल डालने का काम किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को कई बार बारिश के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य दिया गया। भारत ने इस लक्ष्य को 20.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

भारत का अगला मैच कब? नेपाल के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर अपना लीग सफर समाप्त किया। वहीं इस ग्रुप में टॉप पर पाकिस्तान की टीम रही। भारत को अब अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर को खेलना है। सुपर फोर में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इन दोनों देशों के बीच सुपर सिक्स का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।
10 सितंबर को अगला मैच: भारत और पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर को यही एक जोरदार मैच होने की उम्मीद है। कोलंबो में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात है। ऐसे में श्रीलंका शुष्क क्षेत्र माने जाने वाला हम्बनटोटा में एशिया कप के बाकी मैचों को शिफ्ट किए जाने की चर्चा है। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि यहां मैच में बारिश खलल डालने का काम नहीं करेगी।
राहुल और बुमराह की वापसी तय: पहले दो मैच में निगल समस्याओं के कारण टीम से बाहर रहने वाले केएल राहुल पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच में वापसी कर सकते हैं। दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह भी सुपर फोर मुकाबले के लिए सिलेक्शन के लिए उपस्थित रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications