World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच किसके साथ है? जानिए कब और कहां देख सकेंगे लाइव
World Cup 2023: भारत ने रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के 45वें मैच में नीदरलैंड्स को 160 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट में अपनी लगातार नौवीं जीत के साथ उन्होंने लीग स्टेज अभियान को अजेय रहकर समाप्त किया है। भारत को इससे पहले वर्ल्ड कप 2003 में लगातार आठ जीत मिली थी, इस सीजन ये रिकॉर्ड भी टूट गया है।
रविवार को बेंगलुरु में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान टीम इंडिया के टॉप-5 खिलाड़ियों ने पचास रन का आंकड़ा पार कर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। मेजबान टीम ने 410 रन के विशाल स्कोर के साथ पारी को समाप्त किया।

भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 10 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 94 गेंदों पर सबसे ज्यादा 128* रन बनाए। उन्होंने केएल राहुल (64 गेंदों पर 102) के साथ चौथे विकेट के लिए 208 रन जोड़े। राहुल ने 62 गेंदों पर 100 रन बनाए- जो किसी भारतीय द्वारा विश्व कप में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड है।
श्रेयस अय्यर और केएल राहुल से पहले रोहित शर्मा (54 में से 61), शुभमन गिल (32 में से 51) और विराट कोहली (56 में से 51) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 250 रन पर ढेर हो गई, इस दौरान जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रवींद्र जड़ेजा ने दो-दो विकेट लिए।
वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब है
विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का अगला मैच बुधवार, 15 नवंबर को खेला जाएगा। इस दौरान मुंबई के वानखेड़े में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला सेमीफाइनल है। जहां भारत लीग स्टेज में अंक तालिका में शीर्ष पर रहा, वहीं कीवी टीम पांच मैचों में 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।
उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत चार जीत के साथ की लेकिन श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी लीग गेम में महत्वपूर्ण जीत दर्ज करने से पहले उन्हें लगातार चार हार का सामना करना पड़ा। लीग चरण में न्यूजीलैंड की एक हार धर्मशाला में भारत के खिलाफ हुई थी।
विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भी भारत और न्यूजीलैंड मैनचेस्टर में भिड़े थे। इस मुकाबले में ब्लैक कैप्स ने 18 रन की जीत दर्ज करके भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।
कब और कहां देखें वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच
वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 15 नवंबर, 2023 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications