IPL 2025: कब और कहां होगा आईपीएल का ऑक्शन, डेट और वेन्यू की जानकारी आई सामने
IPL 2025 Auction Date and Venue: आईपीएल का मेगा ऑक्शन इस बार बेहतरीन होने वाला है। बड़ा कार्यक्रम होगा और एक दिन में यह समाप्त नहीं हो पाएगा। ऐसे में फैन्स को जिज्ञासा है कि कब और कहाँ इस नीलामी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले टीमों की रिटेंशन लिस्ट भी सामने आनी है।
यह तो तय है कि मेगा ऑक्शन का आयोजन भारत से बाहर ही किया जाएगा। इसकी डेट्स को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं लेकिन बीसीसीआई ने फ़िलहाल कोई जानकारी प्रदान नहीं की है। बोर्ड नीलामी के लिए वेन्यू की तलाश में है।

ताजा खबरों की मानें, तो नवंबर 24 और 25 को आईपीएल ऑक्शन का आयोजन किया जा सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि साउदी अरब के शहर रियाद में इस बार नीलामी का आयोजन किया जा सकता है। एक और रिपोर्ट में अलग दावा किया गया है। उसमें डेट और वेन्यू में बदलाव है।
अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि आईपीएल ऑक्शन का दिन 30 नवंबर होने वाला है। वेन्यू दुबई बताया गया है। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि बीसीसीआई वियना के ऊपर भी विचार कर रही है और सिंगापुर के बारे में भी विचार किया जा रहा है। देखना होगा कि बीसीसीआई किस शहर पर अंतिम मुहर लगाती है।
गौरतलब है कि इस बार टीमों को सिर्फ छह प्लेयर ही रिटेन करने की अनुमति मिली है। अन्य सभी खिलाड़ी नीलामी से भरे जाएंगे। ऐसे में फ़िलहाल सभी 10 फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा टास्क यही है कि अपने बेस्ट प्लेयर्स को रिटेंशन लिस्ट में रखा जाए। यह भी एक चुनौती है कि किन खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जाए। आने वाले दिनों में रिटेंशन की लिस्ट धीरे-धीरे सामने आनी शुरू हो जाएगी। कई बड़े नामों को भी इस बार नीलामी पूल में देखा जाएगा। 31 अक्टूबर तक स्थिति साफ़ हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications