कब और कहां होगा भारत-जापान के बीच इतिहास का पहला टी20 मैच? वैभव सूर्यवंशी उधेड़ देंगें बखिया
India vs Japan: टीम इंडिया ने दुनिया के कई देशों के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। इनमें छोटे से लेकर बड़े देश तक शामिल हैं। उसी कड़ी में एक और देश का नाम शामिल होने जा रहा है। भारत और जापान के बीच मुकाबला होगा, जो 75 साल में पहले कभी नहीं हुआ।
दोनों देशों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला मुकाबला होने जा रहा है। यह एक द्विपक्षीय मैच होगा। इसे सीरीज तो नहीं कह सकते लेकिन दोनों देशों के रिश्तों में यह मुकाबला एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। भारत और जापान के द्विपक्षीय रिश्तों के 75 साल पूरे होने के कारण यह मैच आयोजित किया जा रहा है।

कब और कहां खेला जाएगा भारत-जापान मैच?
भारत और जापान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल 22 सितंबर 2026 यानी मंगलवार को खेला जाएगा। मुकाबला सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, तोचिगी प्रीफेक्चर में होगा। भारतीय समय के अनुसार मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। दोनों देशों के बीच फिलहाल कोई पूरी टी20 सीरीज नहीं खेली जाएगी, सिर्फ एकमात्र मैच होगा।
इस मैच के पीछे क्रिकेट से इतर भी एक खास वजह है। यह मुकाबला भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा है। इसे 'स्पोर्ट्स 75' पहल के कदम के तौर पर देखा जा रहा है। जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेलों के जरिए संपर्क और सहयोग को बढ़ाना है।
वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी खास नजरें
इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा चेहरों में से एक वैभव सूर्यवंशी आकर्षण का केंद्र रह सकते हैं। 15 साल के वैभव को छोटा फ़ॉर्मेट और बड़े शॉट काफी ज्यादा पसंद है। अगर उनका बल्ला चल गया, तो एक तूफानी शतक देखने को मिल सकता है। इस मैच के बाद टीम इंडिया जापान में ही एशियन गेम्स क्रिकेट में खेलने के लिए उतरेगी।
जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव ने जिस तरह वापसी की, उसके बाद उनकी लोकप्रियता और उम्मीदें दोनों बढ़ी हैं। उन्होंने उस सीरीज में दो अर्धशतक लगाए और भारत की 3-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही वजह है कि जापान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी फैंस की नजरें इस युवा बल्लेबाज पर रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
