IND vs WI: क्या चौथे टी20 की टाइमिंग में भी होगा बदलाव? जानें कब, कहां और किस ऐप पर देखें मैच
क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के आखिरी दो मुकाबले अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे।
नई दिल्ली, 5 अगस्त: भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अब तक 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से भारत ने 2 और वेस्टइंडीज ने 1 में जीत हासिल की है। क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सीरीज के आखिरी दो मुकाबले अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। 6 अगस्त को खेले जाने वाले चौथे टी20 के लिए दोनों ही टीमें फ्लोरिडा पहुंच चुकी हैं। भारतीय टीम की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी, वहीं विंडीज टीम सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार, 6 अगस्त को खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच रात 08:00 बजे शुरू होगा। इससे पहले दूसरे और तीसरे टी20 की टाइमिंग में बदलाव किए गए थे।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच किस चैनल पर देखा जा सकता है?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर देखा जा सकता है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच मोबाइल पर फैनकोड एप के माध्यम से देख सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज को देखने के लिए आपको 99 रुपये चुकाने होंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, कुलदीप यादव।
- वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, डोमिनिक ड्रेक्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
- वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शमराह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, ओबेड मैकॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडिन स्मिथ, डेवॉन थॉमस (विकेटकीपर), हेडेन वॉल्श जूनियर।












Click it and Unblock the Notifications