IND vs BAN, T20I: भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 कब-कहां देख सकेंगे लाइव, यहां जानें सभी डिटेल्स
India vs Bangladesh, 1st T20I: टीम इंडिया 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में बांग्लादेश से भिड़ने के लिए तैयार है। इससे पहले रोहित शर्मा की टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्ला टाइगर्स को पूरी तरह से मात दी, लेकिन खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट की बात करें तो यहां बराबर की टक्कर देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं फैंस इस सीरीज के मैच कब और कहां लाइव देख सकते हैं।
टी-20 फॉर्मेट में भारत की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे, जबकि इस फॉर्मेट में बांग्लादेश की कमान नजमुल हुसैन शांतो के हाथों में होगी। टी-20 फॉर्मेट के तीन मैच ग्वालियर, दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे, जोकि 6, 9 और 12 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज कब शुरू होगी?
भारत बनाम बांग्लादेश टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी।
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच ग्वालियर के माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कहां खेला जाएगा?
सूर्यकुमार यादव की भारत और नजमल हुसैन शांतो की बांग्लादेश के बीच तीसरा और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।
भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज के दौरान लाइव मैच का समय क्या होगा?
तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दौरान भारत बनाम बांग्लादेश का लाइव मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
कौन-से चैनल पर भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण होगा?
भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर होगा। इसके अलावा जियो सिनेमा हिंदी और अंग्रेजी समेत नौ भाषाओं में भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह, लिटन कुमेर दास, जकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, शाक महेदी हसन हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।
ये भी पढ़िए- 'यूनिवर्स बॉस' ने की PM मोदी से मुलाकात, प्रधानमंत्री के साथ अलग अंदाज में दिखे क्रिस गेल; VIDEO
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जीतेश शर्मा (विकेट कीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।












Click it and Unblock the Notifications