कब और कहां होगी अगली चैम्पियंस ट्रॉफी? किस देश को मिली है मेजबानी, कितना समय बाकी
Champions Trophy: साल 2013 और 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी इंग्लैंड में खेली गई थी, इसके बाद इस बार की मेजबानी पाकिस्तान को मिली। हालांकि मेजबानी पाकिस्तान के पास थी लेकिन भारतीय टीम ने फाइनल सहित अपने सभी मुकाबले यूएई में खेले थे। इस तरह यह इवेंट पाकिस्तान और यूएई में खेला गया।
इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन सात साल के बाद किया गया। यह इवेंट पहले ही हो जाना था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पाकिस्तान को ढाई दशक से भी ज्यादा समय के बाद किसी आईसीसी इवेंट का आयोजन करने का मौका मिला लेकिन पूरी तरह से वहां इवेंट नहीं हुआ।

अब अगली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए फैन्स को इन्तजार करना पड़ेगा क्योंकि इससे पहले रेड बॉल और सफेद बॉल क्रिकेट के कई अन्य इवेंट्स होने हैं। इनमें वर्ल्ड कप और टेस्ट चैम्पियनशिप शामिल है। चार सालों के बाद ही चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है।
अगली चैम्पियंस ट्रॉफी कब
अगली चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन साल 2029 में किया जाएगा। सबसे ख़ास बात यह है कि एक बार फिर से इस इवेंट की मेजबानी एशिया को ही मिली है। इससे भी बड़ी बात यह है कि यह ट्रॉफी भारत में आयोजित की जाएगी। भारतीय फैन्स के लिए यह खुश होने वाली खबर है।
अगली चैम्पियंस ट्रॉफी कहां होगी
आईसीसी के फ्यूचर शेड्यूल में आईसीसी ट्रॉफी का आयोजन 2029 और मेजबान देश का नाम भारत है। यह जरूर है कि भारत में इवेंट का आयोजन होने पर इसे हाइब्रिड करने की नौबत आ सकती है। पाकिस्तानी टीम के मुकाबले किसी अन्य देश में शिफ्ट करने पड़ेंगे। भारत के मैच जैसे दुबई में खेले गए थे, उसी तरह पाक के मुकाबले बाहर हो सकते हैं।
आईसीसी के कई बड़े इवेंट्स बाकी
आने वाले समय में आईसीसी के कई इवेंट होने हैं। भारत में 2026 का टी20 वर्ल्ड कप भी होना है। इसमें सह-मेजबान श्रीलंका है। भारत और बांग्लादेश मिलकर एकदिवसीय वर्ल्ड कप का आयोजन भी करने वाले हैं। इसका आयोजन साल 2031 में किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications