DHONI के दिल में थी ये खूबसूरत हसीना? फिर ऐसा क्या हुआ कि टूट गया रिश्ता!

MS Dhoni's Untold Love Affairs: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी अपनी सादगी और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब धोनी का नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस लक्ष्मी राय के साथ जोड़ा जाता था। ये अफवाहें 2008-2009 के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं।

साउथ एक्ट्रेस के प्यार में थे धोनी (MS Dhoni's Untold Love Affairs)

दरअसल, दोनों की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी और कहा जाता है कि तब से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी कई बार चेन्नई में लक्ष्मी राय से मिलने भी गए थे। आईपीएल के शुरुआती सीजन के दौरान भी दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिससे मीडिया में उनके रिश्ते की खबरें तूल पकड़ने लगीं। दोनों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आने लगी थी। यहां तक कि 2009 में धोनी, राय लक्ष्मी के जन्मदिन की पार्टी में भी पहुंचे थे।

MS Dhoni 1

आखिर क्यों आई रिश्ते में दूरी

हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते को कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। लेकिन एक इंटरव्यू में लक्ष्मी राय ने कहा था कि धोनी और मैं बहुत अच्छे दोस्त थे, लेकिन जब बातों को गलत तरीके से पेश किया जाने लगा तो हमने अपने रास्ते अलग कर लिए। मुझे लगता है कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता जैसे एक दाग बन गया है, जो बहुत समय तक नहीं मिटेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब वो धोनी से कोई संपर्क नहीं रखतीं। यह भी कहा जाता है कि मीडिया की लगातार दखल और अफवाहों के चलते दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाना ही बेहतर समझा।

धोनी ने साक्षी से कर ली शादी

वहीं, धोनी ने कुछ ही वर्षों बाद साक्षी से शादी कर ली और अपनी निजी जिंदगी को बहुत प्राइवेट रखा। लक्ष्मी राय आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, जबकि धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को पूरी तरह स्वीकार या नकारा नहीं, लेकिन फैंस के लिए ये एक अधूरी प्रेम कहानी बनकर रह गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+