गौतम गंभीर को इंटरव्यू में क्या पूछा गया? सभी सवालों की पूरी लिस्ट सामने आई
भारतीय टीम के मुख्य कोच के लिए प्रक्रिया चल रही हैं। गौतम गंभीर ने मुख्य कोच एक लिए आवेदन किया था और बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने उनका इंटरव्यू भी लिया है। अकेले गौतम गंभीर ही उम्मीदवार नहीं हैं।
गौतम गंभीर के अलावा डब्ल्यू वी रमन ने भी आवेदन किया था। उनका भी इंटरव्यू किया गया है। गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। खबरों की मानें, तो गौतम गंभीर को पूछे गए सवालों का जवाब भी संतोषजनक ही मिला है।

अब एक बात और सामने आई है कि गौतम गंभीर से सलाहकार समिति ने 5 सवाल किये। क्रिकेट सलाहकार समिति में अशोक मल्होत्रा, सुलक्षणा नाइक और जतिन परांजपे हैं। गौतम गंभीर को कोचिंग से जुड़े तीन सवाल पूछे गए, उनकी जानकारी सामने आई है।
कोचिंग स्टाफ के सम्बन्धों पर विचार
इस सवाल में गंभीर से यह जानने का प्रयास किया गया कि हेड कोच और अन्य कोचिंग स्टाफ किस तरह एक साथ मिलकर बेहतरीन संबंधों के साथ काम कर पाएंगे। हर स्टाफ मेम्बर के साथ हेड कोच के रिश्ते अहम होते हैं।
ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ियों को बदलने का प्लान
ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ियों के स्थान पर नए नामों को शामिल करने और पुराने खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखने को लेकर रणनीति से सब्मंधित यह सवाल था। एक उम्र सीमा के बाद खिलाड़ी सभी फोर्मेट नहीं खेलता, उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी लाने को लेकर यह प्रश्न था। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों के लिए सवाल था।
आईसीसी ट्रॉफी में क्यों मिल रही असफलता
भारतीय टीम ने पिछले एक दशक से कोई आईसीसी इवेंट नहीं जीता है, उसे लेकर यह सवाल किया गया था। गंभीर खुद दो वर्ल्ड कप विजेता टीमों में रहे हैं। इस वजह से उनके विचार जानने के लिए यह प्रश्न था।
प्रारूप के अनुसार कप्तान कैसे काम करेंगे
गंभीर के आने से पहले ही प्रारूप के अनुसार टीम इंडिया के कप्तानों की बातें चल रही हैं। गंभीर से यह फॉर्मूला जानने के लिए सवाल था।
वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटेनस
कई खिलाड़ी नियमित खेलते हैं और बाद में वर्कलोड ज्यादा होने से फिटनेस समस्या आती है, गंभीर को पूछा गया कि वर्कलोड मैनजमेंट के साथ फिटनेस कैसे बनी रहेगी।
गौरतलब है कि गंभीर के पास शायद इन सवालों का जवाब था। वह दो वर्ल्ड कप विजेता टीमों में रहे हैं। दो बार केकेआर कप अपनी कप्तानी में वह ख़िताब दिला चुके हैं। इसके अलावा गौतम गंभीर ने हाल ही में अपनी कोचिंग में केकेआर को टाइटल जीतने में मदद की है।












Click it and Unblock the Notifications