IND vs PAK: कौन सी थी वह एक बड़ी गलती? जिससे पाकिस्तान जीता हुआ मैच हार गया

India vs Pakistan: न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर ली। कम स्कोर की वजह से भारतीय टीम के लिए जीत दर्ज करना मुश्किल था लेकिन असंभव नहीं था। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 रनों से पराजित कर दिया।

पाक बल्लेबाजों को खेलने में परेशानी हुई लेकिन क्रीज पर जमने के बाद विकेट का अंदाजा भी अच्छी तरह से हो रहा था। 120 रनों का लक्ष्य सही केल्क्युलेशन के साथ हासिल किया जा सकता था। पाकिस्तानी टीम लक्ष्य के करीब भी जा रही थी लेकिन एक गलती ने मैच पलट दिया।

ind vs pak

पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज रिजवान ने पिच को भांप लिया था और वह उसी के अनुसार बैटिंग करते हुए मुकाबला आगे लेकर जा रहे थे। 15वां ओवर रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को दिया था। छह ओवरों में पाकिस्तान को जीतने के लिए 40 रनों की दरकार थी और यह मुश्किल काम नहीं था।

यहाँ रिजवान ने गलती कर दी। रिजवान की रणनीति में कमी दिखाई दी। मुख्य गेंदबाज बुमराह का ओवर अगर 3 से 4 रनों में जाने देते तो परेशानी नहीं होती। रिजवान ने अन्य गेंदबाजों के खिलाफ डिफेंस खेलते हुए पारी आगे बढ़ाई लेकिन बुमराह को निशाना बनाने की गलती कर दी। बुमराह टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाज हैं और विकेट टेकर गेंदबाज हैं। उनको बिना विकेट दिए जाने देना था लेकिन रिजवान ने वहां गलती कर दी।

रिजवान 31 रन बनाकर बोल्ड हो गए और उस समय कुल स्कोर 80 रन था। इससे मुकाबला पलट गया। नए बल्लेबाजों को पिच से मुश्किलें होनी थी। रिजवान ने यह नहीं सोचा कि मैं आउट होकर जाऊँगा तो आने वाले खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे। इस गलती का खामियाजा पाकिस्तान को हार के साथ भुगतना पड़ा।

अगर रिजवान उस ओवर में बुमराह को टारगेट किये बगैर खेल जाते, तो पाकिस्तान शायद मैच में जीत दर्ज करता। जीत की तरफ बढ़ रही पाकिस्तानी टीम को पराजय का सामना करना पड़ा। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट पर 113 रनों के स्कोर पर रोक दिया। बुमराह ने 3 विकेट झटके, रिजवान की एक गलती पाकिस्तान को ले बैठी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+