ये कैसी सीरीज जिसमें नहीं है DRS? दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड टी20 बिना रिव्यू सिस्टम क्यों हुआ

SA vs NZ: दुनिया भर की नजरें इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के ऊपर हैं। दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं और अभी दो मैचों का होना बाकी है। टीम इंडिया ने एजबेस्टन में जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने लीड्स और बाद इ लॉर्ड्स टेस्ट अपने नाम किया था।

इस बीच वर्ल्ड के एक कोने में टी20 त्रिकोणीय सीरीज भी चल रही है तीन में से दो टीमें दिग्गज हैं। ज़िम्बाब्वे में दक्षिण अफ़्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें भी हैं। वहां इस सीरीज के दो मैच अब तक खेले गए हैं लेकिन अजीब कहानी यह है कि इतनी बड़ी सीरीज में डिसीजन रिव्यू सिस्टम नहीं है।

sa vs nz

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तमाम तरह की नई तकनीक आने के बाद भी ज़िम्बाब्वे में चल रही इस बड़ी सीरीज में डीआरएस का नहीं होना सवाल खड़े करता है। आज दुनिया भर में छोटी-छोटी क्रिकेट लीग में भी डिसीजन रिव्यू सिस्टम देखने को मिल जाता है।

SA vs NZ मैच में नहीं था डीआरएस

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को मैच में डीआरएस नहीं था और ऐसा क्यों किया गया, इसकी जानकारी नहीं दी गई। इस सम्बन्ध में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया। ध्यान देने वाली बात तो यह है कि ज़िम्बाब्वे में इस प्रणाली का उपयोग बेहद कम हुआ है।

साल 2016 में ज़िम्बाब्वे में DRS का इस्तेमाल पहली बार हुआ था। उसके बाद नियमित तौर पर इस प्रणाली का इस्तेमाल नहीं किया गया। 2019 और 2023 में देश में आयोजित हुए विश्व कप क्वालिफायर मुकाबलों में भी यह प्रणाली उपलब्ध नहीं थी। एक कारण इसमें आने वाला खर्चा हो सकता है। डीआरएस एक खर्चीली तकनीक है, इस वजह से ज़िम्बाब्वे इसे नहीं अपना पा रहा क्योंकि यह क्रिकेट बोर्ड उतना अमीर नहीं है। कुछ और कारण भी हो सकते हैं।

SA vs NZ मैच में कौन जीता

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में कीवी टीम ने बाजी मार ली और दक्षिण अफ्रीका को 21 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 173 रनों का स्कोर हासिल किया। जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 152 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+