Vijay Hazare Trophy में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े जान चौंक जाएंगे फैंस
Virat Kohli Record In Vijay Hazare Trophy: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली लंबे अंतराल के बाद घरेलू क्रिकेट के मैदान पर घरेलू टीम दिल्ली की जर्सी में नजर आने वाले हैं। कोहली 2025-26 के विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है, क्योंकि कोहली ने आखिरी बार यह टूर्नामेंट साल 2010 में खेला था।
15 साल बाद घरेलू वनडे में वापसी (Virat Kohli Record In Vijay Hazare Trophy)
विराट कोहली का विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करना भारतीय घरेलू क्रिकेट के लिए एक बड़ी खबर है। वह 24 दिसंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम का हिस्सा होंगे। दिल्ली अपना पहला मुकाबला बुधवार (24 दिसंबर) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में कोहली भी मैदान पर उतरने वाले हैं।

शानदार फॉर्म में हैं 'किंग कोहली'
विराट कोहली इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने लगातार दो शतक जड़े और आखिरी मैच में भी 65 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि, इस साल की शुरुआत में दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे और केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन वनडे फॉर्मेट में उनकी बादशाहत बरकरार है।
विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली का इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 2008 से 2010 के बीच दिल्ली के लिए कुल 13 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 68.25 की औसत से 819 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 3 अर्धशतक निकले थे। वहीं हरियाणा के खिलाफ साल 2009 में उन्होंने 124 रनों की पारी खेली थी। साल 2009 के सीजन में कोहली ने मात्र 7 मैचों में 534 रन बनाए थे, जिसमें चार शतक शामिल थे। वह उस साल टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे थे।
इस बार दिल्ली की टीम सितारों से सजी हुई है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली इस टीम में विराट के साथ-साथ ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी, हर्षित राणा और यश धुल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications