Ajit Agarkar Wife Religion: धर्म की दीवार और जाति का पहरा, फातिमा के लिए दुनिया से भिड़ गया यह दिग्गज क्रिकेटर
Ajit Agarkar Wife Religion: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर को आज कौन नहीं जानता। मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों के होश उड़ाने वाले अगरकर अपनी निजी जिंदगी में एक ऐसी 'गुगली' पर क्लीन बोल्ड हुए थे, जिसकी चर्चा आज भी गलियारों में होती है।
अजित अगरकर और फातिमा गदियाली की मुलाकात साल 2000 में हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि फातिमा, अजित के सबसे करीबी दोस्त मजहर गदियाली की बहन थीं। अक्सर दोस्त के घर आने-जाने के दौरान अजित और फातिमा की नजदीकियां बढ़ीं। लेकिन चुनौती बहुत बड़ी थी, अजित एक कट्टर मराठी ब्राह्मण परिवार से थे और फातिमा एक मुस्लिम परिवार से आती थीं।

Ajit Agarkar Wife Religion (अगरकर की पत्नी का धर्म)
साल 2002 में जब दोनों ने शादी का फैसला किया, तो समाज और परिवार में मानों तूफान आ गया। मजहब अलग होने के कारण दोनों ही परिवारों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली। लेकिन अजित ने हार नहीं मानी। उन्होंने साफ कर दिया कि वह अपना जीवनसाथी सिर्फ फातिमा को ही बनाएंगे। शादी करने के लिए अजित अगरकर अपने परिवार के खिलाफ जाने के लिए भी तैयार हो गए।
गुपचुप शादी और 'हैप्पी एंडिंग'
तमाम विरोधों के बावजूद, 9 फरवरी 2002 को एक निजी समारोह में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आज यह जोड़ी न केवल खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही है, बल्कि उनका एक बेटा 'राज' भी है।
कौन हैं फातिमा? अब क्या करती हैं
फातिमा आज एक सफल एजुकेशनिस्ट हैं और 'अगरकर सेंटर फॉर एक्सीलेंस' को संभालती हैं। वह मुंबई में बच्चों के लिए खेल शिक्षा पर काम करने वाली संस्था KA Edu Associates की सह-स्थापिका हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई क्वीन मैरी हाई स्कूल, मुंबई से की, इसके बाद सिडनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बी।कॉम की पढ़ाई पूरी की। आगे उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम से स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट और मार्केटिंग में एमबीए किया।
Ajit Agarkar का क्रिकेट करियर
गेंदबाजी में अजित अगरकर भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा नाम हुआ करता था। टीम इंडिया के लिए वह तीनों प्रारूप में खेले लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में धमाल मचा दिया। वनडे में उन्होंने 191 मैचों में 288 विकेट अपने नाम किये। टेस्ट के 26 मैचों में 58 और टी20 के 4 मैचों में 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications