क्या है नोटबुक सेलिब्रेशन का मतलब? किसने की थी इसकी शुरुआत, कोहली से है खास कनेक्शन

Meaning of Notebook Celebration: लखनऊ सुपर जायंट्स से आने वाले दिग्वेश राठी ने दो बार नोटबुक सेलिब्रेशन में फाइन का सामना किया लेकिन अपनी आदत नहीं बदलने का फैसला ले लिया। उन्होंने अपना नोटबुक सेलिब्रेशन तीसरी बार भी किया। तब कयास लग रहे थे कि एक बार फिर से उनके ऊपर फाइन लगने वाला है।

हालाँकि तीसरी बार बीसीसीआई ने उनके ऊपर जुर्माना नहीं जड़ा। इससे एक और चीज साफ हो जाती है। वह आने वाले मैचों में भी नोटबुक सेलिब्रेशन करते हुए दिखाई देने वाले हैं। पिछली बार उन्होंने मैदान पर बैठकर घास के ऊपर सिग्नेचर करने जैसा इशारा किया था।

notebook celebration

आईपीएल में यही प्लेयर है, जिसे ऐसा सेलिब्रेशन करते हुए देखा गया है, तो सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है। पेन से कुछ लिखने जैसा इशारा करने का मतलब क्या है? वहां ना तो कोई कागज़ होता है और ना ही कोई कलम देखने को मिलती है।

दिग्वेश राठी क्यों करते हैं ऐसा सेलिब्रेशन?

ऐसे में नोटबुक सेलिब्रेशन दिग्वेश राठी क्यों करते हैं। इसकी तह में जाकर देखा जाए, तो वह दिखाने का प्रयास करते हैं कि मैंने इस खिलाड़ी का विकेट हासिल किया है और अपनी नोटबुक में नाम दर्ज कर लिया है। आउट हुए प्लेयर का नाम नोट करने जैसा ही इशारा होता है। एक तरह से दिग्वेश राठी नोटबुक में आउट होने वाले प्लेयर का नाम लिखने की बात कहते हैं।

किसने की इसकी शुरुआत?

एक सवाल यह भी है कि नोटबुक सेलिब्रेशन को इजाद किसने किया? इसका जवाब यही है कि इसे साल 2017 में वेस्टइंडीज के गेंदबाज केसरिक विलियम्स ने दिखाया था। सबसे पहले उनकी तरफ से ऐसा सेलिब्रेशन उस समय किया गया, जब उनको विराट कोहली का विकेट मिल गया था।

जश्न से खड़ा हुआ विवाद

इस जश्न को विवाद के रूप में भी देखा गया। कुछ लोगों ने इसे महज एक मजाक समझा लेकिन बहुत लोगों ने इसे आउट होने वाले बल्लेबाज के लिए अपमानजनक माना। यही कारण रहा कि दिग्वेश राठी को बीसीसीआई ने इसके लिए दो बार फाइन की सज़ा सुनाई।

Take a Poll

कोहली ने भी किया था सेलिब्रेशन

विराट कोहली अपने इस अपमान को भूले नहीं थे और बदला भी ले लिया। उस घटना के कुछ ही समय बाद विराट कोहली और केसरिक विलियम्स का फिर से आमना-सामना हुआ। इस बार विराट कोहली ने गेंदबाज को छक्का जड़ने के बाद वही नोटबुक सेलिब्रेशन किया। मैच के बाद उन्होंने इसका जिक्र करते हुए कहा था कि गेंदबाज के प्रति मेरी कोई कड़वाहट नहीं है लेकिन मैंने केसरिक विलियम्स के जश्न का जवाब दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+