IPL 2023: इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल कब और कैसे किया जाएगा, जानें पूरी डिटेल

IPL 2023 Impact Player rule details: इम्पैक्ट प्लेयर के लिए टीमों को टॉस के समय नाम देने होंगे, इसके बाद एक खिलाड़ी रिप्लेस किया जा सकेगा।

Rohit and Dhoni

IPL 2023 Impact Player rule details: आईपीएल में हर साल की तरह इस बार भी रोमांच अपने चरम पर होने वाला है। 31 मार्च से शुरू होने वाले इस मेगा इवेंट का इंतजार खिलाड़ियों और फैन्स दोनों को है। इस बार का सीजन कुछ अलग और ख़ास भी होने वाला है। इसके पीछे की वजह कुछ नए नियम हैं। इनको लागू करने से टीमों को फायदा होने वाला है। ऐसा ही एक ख़ास नियम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में लागू हुआ है। टीमों के पास यह एक अतिरिक्त हथियार होगा, जिसे आवश्यकता के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

IPL में इम्पैक्ट प्लेयर क्या है?

इम्पैक्ट प्लेयर नियम के तहत टीमों को टॉस के समय चार ऐसे सब्सटीट्यूट खिलाड़ी बताने होंगे, जिनमें से एक को मैच के दौरान अंतिम इलेवन में लाया जा सके। इस एक खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उपयोग में लिया जा सकता है। इससे टीमों को मुश्किल समय में मदद मिलेगी और विपक्षी टीम को परेशानी में डालने का काम किया जा सकता है।

IPL में इम्पैक्ट प्लेयर खिलाने की कंडीशन

इम्पैक्ट प्लेयर को इस्तेमाल करने की भी कंडीशन है। इसे पारी से पहले लाया जा सकता है या ओवर खत्म होने के बाद बुलाया जा सकता है। इसके अलावा विकेट गिरने पर और एक बल्लेबाज रिटायर हो, तब भी इम्पैक्ट प्लेयर बुलाया जा सकता है। ओवर के बीच में ऐसा नहीं किया जा सकता है। अब फील्डिंग करने वाली टीम के पास विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायरमेंट पर इम्पैक्ट प्लेयर बुलाने का मौका होगा। हालांकि उनको मैदान पर बुलाया जा सकता है लेकिन पहले से चल रहे उस ओवर की बची हुई गेंदों को डालने का अधिकार नहीं होगा।

IPL में इम्पैक्ट प्लेयर विदेशी खिलाड़ी हो सकता है?

इम्पैक्ट प्लेयर आने के बाद मैदान से बाहर गया हुआ खिलाड़ी वापस खेलने के लिए नहीं आ सकता। उस मैच में उसे बाहर ही बैठना होगा। सब्सटीट्यूट फील्डर के रूप में भी उसे मैदान पर नहीं बुलाया जा सकता है। एक और अहम बात यह भी है कि इम्पैक्ट प्लेयर के चार नामों में से भारतीय खिलाड़ी को ही बुलाया जा सकता है। चार विदेशी खिलाड़ियों का नियम होने के कारण ऐसा किया गया है। अगर कोई टीम शुरुआत में 3 या उससे कम ओवरसीज खिलाड़ी चुनती है, तो बाद में विदेशी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में चुना जा सकता है। गेंदबाजी वाली टीम किसी गेंदबाज को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में लाती है, तो उसके पास चार ओवर फेंकने का अधिकार होगा। भले ही रिप्लेस किये गए खिलाड़ी ने कितने भी ओवर क्यों न किये हों। अगर मैच में देरी के कारण ओवर कम होते हैं, तो भी इम्पैक्ट प्लेयर का नियम लागू रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+