IPL 2024: धोनी के किस धुरंधर ने तोड़ा था SRH का पिछले फाइनल में सपना, जानिए उस मैच में क्या हुआ था
IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने लम्बे समय के बाद एक बार फिर से आईपीएल के फाइनल में जगह हासिल कर ली है। इससे पहले साल 2018 में हैदराबाद ने फाइनल में जगह हासिल की थी। इसके बाद फाइनल में हैदराबाद को चेन्नई सुपर किंग्स के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
छह साल में पहली बार हैदराबाद की टीम फाइनल में जगह हासिल करने में सफल रही है। अब फाइनल में मुकाबला केकेआर के खिलाफ होना है। केकेआर दो बार की चैम्पियन है। गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने दो ख़िताब जीते हैं। इस बार गौतम गंभीर इस टीम के मेंटर हैं।

पिछले फाइनल में जाने से पहले क्वालीफायर मैच में हैदराबाद को चेन्नई ने हराया था। इसके बाद दूसरे क्वालीफायर में हैदराबाद ने केकेआर को हराते हुए फाइनल तक का सफर तय कर लिया था। इसके बाद फाइनल मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई और हैदराबाद के बीच फाइनल हुआ।
चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। हालांकि शिखर धवन और विलियमसन ने हैदराबाद के लिए एक अहम भागीदारी की। धवन आउट हो गए और विलियमसन भी 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। युसूफ पठान ने तूफानी अंदाज में नाबाद 45 रन बनाए। हैदराबाद की टीम 6 विकेट पर 178 रनों का स्कोर बना पाई।
चेज करते हुए चेन्नई का पहला विकेट जल्दी गिर गया। इसके बाद रैना और वॉटसन ने शतकीय भागीदारी कर हैदराबाद को कोई मौका नहीं दिया। वॉटसन ने धांसू शतक जमाते हुए नाबाद 117 रनों की पारी खेली। रैना ने 32 और रायडू ने नाबाद 16 रन बनाकर चेन्नई को 8 विकेट से जीत दिलाई।
चेन्नई ने 9 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज कर ली। सुपर किंग्स का यह कुल तीसरा आईपीएल खिताब था। उसके बाद चेन्नई ने दो और ख़िताब जीते लेकिन हैदराबाद को फाइनल में जाने तक का मौका नहीं मिला। इस बार हैदराबाद के पास दूसरी बार ख़िताब जीतने का मौका है। चेन्नई में केकेआर के खिलाफ रविवार को फाइनल होगा।












Click it and Unblock the Notifications