'अल्लाह क्या बंदा है... ' , रफ्तार का जादूगर हुआ शमी का फैन, हिंदुस्तान से कर डाली ये अपील
Shoaib Akhtar On Mohammed Shami : विश्वकप 2023 में इंडिया ने लगातार 7वीं जीत हासिल करके सेमीफाइनल में शानदार ढंग से जगह बनाई है। अब खिताबी जीत से वो मात्र दो कदम दूर है। पूरा हिंदुस्तान टीम इंडिया को विश्वविजेता बनते देखना चाहता है। श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजों ने और फिर हमारे गेंदबाजों ने जिस तरह से खेल दिखाया उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है।

मालूम हो कि टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रनों से हराकर सफलता का नया इतिहास लिखा। इस जीत में अहम रोल निभाया हमारे गेंदबाजों ने, जिसके मुरीद वो भी हो गए हैं, जिनकी रफ्तार से कभी विश्व के टॉप बल्लेबाज भी घबराते थे।
शमी ने बरपाया कहर, 18 रन देकर पांच विकेट लिया
जी हां, यहां बात हो रही है पाकिस्तान के पूर्व स्टार बॉलर शोएब अख्तर की, जो इस वक्त इंडियन पेसर्स के मुरीद हो गए हैं। खास करके भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के, जिन्होंने इस मैच में 18 रन देकर पांच विकेट लिया और इसी कारण उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
शोएब अख्तर ने पढ़े भारतीय बॉलरों के कसीदे
इस मैच के खत्म होने के बाद शोएब अख्तर ने पहले जी न्यूज से और फिर अपने यू ट्यूब चैनल पर मोहम्मद शमी, सिराज और बुमराह की जमकर तारीफ की और पूरे हिंदुस्तान से एक खास अपील भी कर डाली।
'अल्लाह... क्या बॉलर है शमी, अमेजिंग अमेजिंग'
अख्तर ने पहले जी न्यूज से बात करते हुए मोहम्मद शमी के बारे में कहा- 'अल्लाह... क्या बॉलर है शमी, अमेजिंग अमेजिंग, मैं तो फैन हो गया सच में, ये रिदम में वापस आ गया, अब .ये रूकने वाला नहीं है। ' तो वहीं इसके बाद उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि 'मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह तीनों जबरदस्त रपार्म में आ गए हैं।'
'टीम इंडिया अब क्रूर हो गई है और इसे रोकना काफी मुश्किल है'
'मैं पूरे हिंदुस्तान के आवाम से अपील करता हूं कि वो पेसर्स को सेलिब्रेट करें। टीम इंडिया अब क्रूर हो गई है और इसे रोकना काफी मुश्किल है। वानखेड़े में दर्शक हर एक गेंद पर शोर मचा रहे थे इसलिए पूरे इंडिया को अब अपने बॉलिंग अटैक पर जश्न मनाना चाहिए।
'जसप्रीत बुमराह तो बहुत घातक है'
'शमी कमाल है, उसने तीन मैचों में 14 विकेट लिया , सिराज खुलकर भाग रहे हैं तो वहीं जसप्रीत बुमराह तो बहुत घातक है, स्किल है बंदे में, वो तो बैटिंग पिच पर भी बल्लेबाजों को हिलने नहीं देता।' आपको बता दें कि केवल श्रीलंका ही नहीं बल्कि पिछले कई मैचों में बुमराह-सिराज-शमी की तिगड़ी ने गजब का कमाल किया है और इसी वजह से तीनों इस वक्त दिग्गजों की आंखों का तारा बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications