WI vs SA, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज का मैच कौन जीतेगा? एक्शन से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब बारी है तीन मैचों की टी20 सीरीज की। पहला टी20 मैच 23 अगस्त (शुक्रवार) को खेला जाएगा। दोनों टीमें ब्रायन लारा स्टेडियम, तारौबा, त्रिनिदाद में आमने-सामने होंगी। मैच भारतीय समयानुसार 24 अगस्त को (12:30 AM) को खेला जाएगा। एक्शन से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

दोनों टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने ICC T20 विश्व कप 2024 में भी एक-दूसरे का सामना किया था। दक्षिण अफ्रीका ने वह मैच जीता था, जिसने वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। आगामी T20I सीरीज़ इन दो प्रतिस्पर्धी टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने का वादा करती है, क्योंकि दोनों ही टीम जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेंगी।

west indies vs south africa

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच हेड-टू-हेड मुकाबला काफी कड़ा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले गए हैं। दक्षिण अफ्रीका 12 जीत के साथ थोड़ा आगे है, जबकि वेस्टइंडीज ने 11 मैच जीते हैं।

ये भी पढ़िए- WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

वेस्टइंडीज टीम: जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), शाई होप, रोस्टन चेज़, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, ओबेद मैककॉय, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, एलिक अथानाज़, शेरफेन रदरफोर्ड, मैथ्यू फोर्ड, फैबियन एलन

दक्षिण अफ्रीका टीम: रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, ट्रिस टैन स्टब्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, पैट्रिक क्रूगर, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, लिजाद विलियम्स, ओटनील बार्टमैन, जेसन स्मिथ, ब्योर्न फोर्टुइन, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका

दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज का मैच कौन जीतेगा?
इस मैच के लिए भविष्यवाणी वेस्टइंडीज के पक्ष में है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज के लिए कई प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया है। इसके अलावा, वेस्टइंडीज ने हाल ही में मार्च में घरेलू टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। इसलिए हमें उम्मीद है कि इस मैच में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+