IND vs WI: नंबर तीन पर पुजारा की जगह लेने में नाकाम शुभमन गिल, फ्लॉप प्रदर्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

Shubhman gill flop against west indies: भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में एक बार फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। भारत की तरफ से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी बार टीम के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी निभाई है। ऐसा कर रोहित-जायसवाल की जोड़ी ने कई बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ने का काम किया है।

शुभमन गिल रहे फ्लॉप: बतौर ओपनर करियर की शुरुआत करने वाले शुभमन गिल इस सीरीज में नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तीसरे नंबर पर गिल टीम इंडिया के लिए अब तक बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में भी वह बल्ले के साथ बुरी तरह फ्लॉप रहे। इस मैच की पहली पारी में गिल महज 10 रन ही बना सके।

Shubhman gill 1

टीम को खल रही पुजारा की कमी: भारतीय टेस्ट टीम की नई दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा को इस सीरीज से बाहर रखा गया है। नंबर तीन पर टीम को एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत रहती है जो बड़ी पारी खेलने में सक्षम हो। पुजारा पिछले कई सालों से भारत के लिए यह काम करते आ रहे थे। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ नंबर तीन पर फैंस को चेतेश्वर पुजारा की कमी खल रही है।

नंबर-3 पर नहीं चला बल्ला: टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए शुभमन गिल ने टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली है। ऐसे में गिल से नंबर तीन पर भी बड़े स्कोर बनाने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन पहले दो टेस्ट मैचों में गिल ऐसा करने में नाकाम रहे हैं। पहले टेस्ट की बात करें तो वे सिर्फ 6 रन बना सके थे। वहीं दूसरे टेस्ट में उनके बल्ले से महज 10 रन निकले हैं।

कोच राहुल द्रविड़ ने जताया भरोसा: भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने शुभमन गिल पर नंबर तीन के लिए भरोसा जताया था। द्रविड़ से बातचीत करने के बाद ही गिल ने नंबर तीन पर खेलने के लिए हामी भरी थी। लेकिन शुभमन गिल का ये फैसला अब गलत साबित हो रहा है। यशस्वी ने बतौर ओपनर इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ी है। लिहाजा गिल के लिए आने वाले मैचों में रन बनाना बेहद जरूरी बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+