World Cup Qualifier के बीच वेस्टइंडीज लौटने की तैयारी में जैसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ, जानें क्या है प्लनिंग

World Cup Qualifier 2023: विश्व कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स मुकाबले में स्कॉटलैंड (Scotland) से मिली हार के बाद टीम का वर्ल्ड कप 2023 खेलने का सपना टूट चुका है। हालांकि, वेस्टइंडीज को अभी दो और मैच खेलने हैं, लेकिन इससे पहले वेस्टइंडीज के क्रिकेटर जेसन होल्डर (Jason Holder) और अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) ने क्वालीफायर से बाहर होने का फैसला किया है।

वेस्टइंडीज के अन्य दो मैच का हिस्सा नहीं होंगे जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ
दोनों खिलाड़ियो ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी पर ध्यान देने के लिए विश्व कप क्वालीफायर को छोड़ने का निर्णय लिया है। होल्डर और जोसेफ 5 जुलाई को ओमान और 7 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे।

West Indies

वेस्टइंडीज ने ट्वीट कर लिखा, 'जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर से जल्दी प्रस्थान करेंगे। कैरेबियन लौटने पर वे आखिरी दो सुपर सिक्स मैचों में चूक जाएंगे। यह निर्णय भारत बनाम टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज के लिए लिया गया है।'

वेस्टइंडीज और भारत के बीच टेस्ट सीरीज में दो मैच होंगे, पहला टेस्ट 12 जुलाई से डोमिनिका के रोसेउ में शुरू होगा। दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से 24 जुलाई तक त्रिनिदाद और टोबैगो के क्वींस पार्क ओवल में होगा। टेस्ट सीरीज के बाद, वेस्टइंडीज और भारत 1 अगस्त से 13 अगस्त तक तीन वनडे और पांच टी20 मैचों में आमने-सामने होंगे।

वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने सुपर सिक्स मैच में हार के साथ बड़ा झटका लगा। स्कॉटलैंड ने आसानी से लक्ष्य का पीछा किया, जिससे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की उनकी संभावनाएं बरकरार रहीं।

ये भी पढ़ें- Virat-Rohit News: क्या खत्म हो जाएगा रोहित-विराट का T20 करियर? वर्ल्ड कप 2023 के बाद चीफ सेलेक्टर करेंगे फैसला

एक समय एक मजबूत टीम रही वेस्टइंडीज अब बुरे दौर से गुजर रही है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+