IND vs WI: 'अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना', जीत के बाद केएल राहुल और ईशान किशन पर बने फनी मीम्स
West Indies vs India, 4th T20 funny memes: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा टी-20 मैच जीतकर खुद को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में जीवीत रखा है। भारत के पास अब सीरीज जीतने का शानदार मौका है। गेंदबाजों के बाद भारतीय बल्लेबाज भी लय में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के लिए वापसी करना आसान नहीं होने वाला है।
यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का धमाका: भारत के लिए इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी कर टीम को एकतरफा जीत दिला दी। इस जीत के बाद यशस्वी जायसवाल बेहद खुश नजर आए और उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ की।

सोशल मीडिया पर बने मीम्स: यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार बल्लेबाजी देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस दौरान कुछ फैंस केएल राहुल और ईशान किशन पर मीम्स भी बना रहे हैं। दरअसल, केएल राहुल और ईशान किशन सलामी बल्लेबाजों की रेस में हैं। लेकिन यशस्वी की इस पारी ने इन दोनों ही खिलाड़ियों को आने वाले मैचों में मौका मिलने पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।
फैंस ले रहे मजे: सोशल मीडिया पर केएल राहुल और ईशान किशन को लेकर फैंस लगातार पोस्ट कर रहे हैं। कुछ फैंस ने इन बल्लेबाजों के भविष्य को खतरे में बता रहे हैं। केएल राहुल लंबे समय से चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। जबकि ईशान किशन पहले दो मुकाबलों में मिले मौके का फायदा नहीं उठा सके थे। जिसके बाद उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications