IND vs WI: साल 2023 में किंग कोहली ने हासिल की विराट उपलब्धि, किया कुछ ऐसा जो कोई भारतीय नहीं कर सका
Virat Kohli completes 500 runs in 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले दिन कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता हासिल की। अपने 500 वें इंटरनेशनल मुकाबले में उन्होंने भारत के लिए शानदार पारी खेलने का काम किया।
जैक कैलिस को छोड़ा पीछे: विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जैक कैलिस को पछाड़ दिया है। जैक कैलिस को पछाड़ने के साथ ही उन्होंने इस लिस्ट के टॉप फाइव में अपनी जगह बना ली है। सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग और महेला जयवर्धने के बाद अब सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने के मामले में कोहली पांचवें नंबर पर आ गए हैं।

साल 2023 में किया कमाल: भारत के लिए टेस्ट में साल 2023 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भी विराट कोहली टॉप पर आ गए हैं। विराट कोहली ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में 500 से अधिक रन बना लिए हैं। विराट कोहली के अलावा दूसरा कोई भी भारतीय खिलाड़ी अब तक इतने रन नहीं बना सका है। कोहली इस साल को अपने लिए और बेहतरीन बनाना चाहेंगे।
500वें इंटरनेशनल मैच में अर्धशतक: वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने पर कोहली 87 रन बनाकर नाबाद हैं। कोहली ने इस मुकाबले में अर्धशतक जड़कर भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली से पहले 500वां मैच खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी ने अर्धशतक नहीं लगाया था।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 रन पूरे: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में कोहली भारत की तरफ से 2000 रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। लंबे समय से कोहली भले ही शतक लगाने में कामयाब ना हो सके हों, लेकिन उनके बल्ले से अहम मौकों पर टीम के लिए कई छोटी-छोटी जरूरी पारियां निकली है। कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना शतक पूरा करना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications