रोहित-कोहली के लिए वेस्टइंडीज के दिग्गज की प्रतिक्रिया, किसने दिया ODI सीरीज से पहले बड़ा बयान?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज सिर्फ 2027 विश्व कप की तैयारी के लिहाज से अहम है। इस सीरीज में कई दिलचस्प मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। इसी बीच वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा और युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को लेकर अपनी राय साझा की है।

होल्डर ने जियोस्टार से बातचीत के दौरान कहा कि वह आईपीएल में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में भारतीय कप्तान को करीब से देखने का उनका अनुभव बाकी खिलाड़ियों से थोड़ा अलग है।

rohit and kohli

'कम बोलते हैं, लेकिन जो कहते हैं साफ कहते हैं'

होल्डर के मुताबिक शुभमन ज्यादा बोलने वाले कप्तान नहीं हैं, लेकिन जब वह बात करते हैं तो उनकी बात बिल्कुल स्पष्ट होती है। उन्होंने गिल की कप्तानी में शांत रवैये और आत्मविश्वास को उनकी बड़ी खूबी बताया। होल्डर ने यह भी बताया कि गुजरात टाइटंस में गिल ने उन्हें गेंदबाजी और फील्डिंग से जुड़े फैसलों में काफी स्वतंत्रता दी थी। दोनों के बीच बातचीत खुली रहती थी और अपनी रणनीति के हिसाब से फील्ड लगाने की आजादी मिलती थी। उन्होंने माना कि गिल अभी कप्तानी के सफर के शुरुआती दौर में हैं और उनके लिए भी यह लगातार सीखने की प्रक्रिया है।

विराट-रोहित को बताया बड़ा नाम

विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर होल्डर ने खुलकर बात की। उन्होंने विराट को वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल बताया, जबकि रोहित के वनडे रिकॉर्ड और खासकर वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन को भी याद किया। होल्डर ने कहा कि विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना हमेशा अलग अनुभव होता है, क्योंकि बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करने में उन्हें मजा आता है।

भारत और विंडीज सीरीज में कितने मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे 27 सितंबर, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए 2027 विश्व कप की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत है। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+