वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर पर लगा छह साल का बैन, इस अपराध में दोषी पाए जाने पर मिली कड़ी सजा
वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स (Marlon Samuels) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुवार को अबू धाबी टी10 लीग के दौरान मिले लाभों का खुलासा करने में विफल रहने, जानकारी छिपाने और सहयोग न करने पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से छह साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमीरात क्रि्केट बोर्ड (ECB) ने सैमुअल्स पर यह बैन लगाया है।
गुरुवार को एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन के चलते यह बैन लगाया गया है। आईसीसी की रिलीज के मुताबिक सैमुअल्स पर यह बैन 11 नवंबर 2023 से मान्य होगा। कुल मिलाकर, सैमुअल्स ने चार मामलों में एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के भ्रष्टाचार-विरोधी कोड का उल्लंघन किया और सितंबर 2021 में एमिरेट्स बोर्ड के नामित भ्रष्टाचार-विरोधी अधिकारी के रूप में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा उनपर आरोप लगाया गया।

सैमुअल्स को ट्रिब्यूनल ने अगस्त में दोषी पाया और उनका प्रतिबंध 11 नवंबर से शुरू हुआ। आरोप 2019 में अबू धाबी टी10 लीग से संबंधित हैं। सैमुअल्स के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 71 टेस्ट, 207 वनडे और 67 टी20 मैच खेले है।
आईसीसी ने गुरुवार को कहा कि पूर्व ऑलराउंडर नामित भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी को किसी भी उपहार, भुगतान, आतिथ्य या अन्य लाभ की प्राप्ति का खुलासा करने में विफल रहने का दोषी था, वह 750 अमेरिकी डॉलर या उससे अधिक मूल्य के आतिथ्य की प्राप्ति के लिए नामित भ्रष्टाचार-विरोधी अधिकारी को खुलासा करने में विफल रहने का भी दोषी था। नामित भ्रष्टाचार-विरोधी अधिकारी की जांच में सहयोग करने में विफल रहा।'
आईसीसी के एचआर और इंटिग्रिटी यूनिट के हेड एलेक्स मार्शल ने कहा कि, 'जिस दौरान उन्होंने कई एंटी करप्शन सेशन में हिस्सा लिया है। उन्हें पता है कि एंटी करप्शन कोड में क्या-क्या चीजें आती हैं। फिलहाल, वह रिटायर हो चुके हैं, लेकिन जब ये अपराध हुए, तो वह उसका हिस्सा थे। छह साल का बैन उन लोगों के लिए कड़ा संदेश होगा, जो इस तरह का अपराध करने की सोचते हैं।' उन्होंने आखिरी बार 2018 में वेस्टइंडीज के लिए खेला था और 2020 में संन्यास की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications