IND vs WI: भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, इन धुरंधरों को मिला मौका

West Indies announce squad for 1st India Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 12 जुलाई से होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। भारतीय खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज में जाकर टेस्ट मैच की तैयारियां भी शुरू कर दी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच गंवाने के बाद भारत की कोशिश यहां दमदार प्रदर्शन करने की होगी।

वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान: 12 जुलाई से डोमिनिका में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम ने खिलाड़ियों की घोषण कर दी है। एलिक अथानाज़ और किर्क मैकेंज़ी को पहली बार वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। लिहाजा भारत के खिलाफ इन दोनों ही खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। एलिक अथानाज़ ने अब तक 30 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें दो शतक सहित 1,825 रन बनाए हैं।

India Vs West Indies 1

काइल मेयर्स और नक्रमा बोनर बाहर: वेस्टइंडीज की टीम से काइल मेयर्स और नक्रमा बोनर जैसे बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वेस्टइंडीज ने इस साल फरवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा था।

वर्ल्ड कप क्वालीफायर में शर्मनाक प्रदर्शन: वेस्टइंडीज क्रिकेट अभी बेहद बुरे दौर से गुजर रही है। वर्ल्ड कप क्वालीफायर में नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमों से हारने के बाद वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम खेलती नजर नहीं आएगी।

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, टैगेनारिन चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, केमर रोच, जोमेल वारिकन।

टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+