WI vs NZ: वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे ODI में टक्कर आज, कैसे देखें लाइव मुकाबला
WI vs NZ Live Streaming: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच चल रही रोमांचक वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव देने वाला होगा। सीरीज में पहला मैच जीतने के बाद न्यूजीलैंड की टीम इस समय लीड बनाने में सफल रही है और अब दूसरा मैच जीतकर धमाका करने की तैयारी होगी।
भारतीय दर्शक इस हाई-वोल्टेज मैच को लाइव देखने के लिए टेलीविजन और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग दोनों माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। यह जानकारी उन सभी फैंस के लिए है जो मैच का एक भी पल मिस नहीं करना चाहते। बारिश की वजह से इस मैच को 34-34 ओवरों का कर दिया गया।

WI vs NZ Live प्रसारण
टेलीविजन पर भी सीधा प्रसारण उपलब्ध है। इस सीरीज के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। मैच का प्रसारण आमतौर पर उनके मुख्य स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाता है, जैसे कि Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 2, या Sony Sports Ten 5 पर प्रसारण देखा जा सकता है।
भारत में इस सीरीज के आधिकारिक डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया और FanCode के पास हैं। SonyLIV मैच देखने का सबसे प्रमुख माध्यम है। आप इसकी ऐप या वेबसाइट पर जाकर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं, जिसके लिए आपको SonyLIV का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।
इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, बारिश के बाद विकेट से मिलने वाली मदद का फायदा उठाने के लिए कीवी टीम ने यह फैसला लिया। न्यूजीलैंड की टीम ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए कैम्पबेल को शामिल किया है।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन)
जॉन कैंपबेल, अकीम ऑगस्टे, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, रॉस्टन चेज़, जस्टिन ग्रीव्स, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, शामार स्प्रिंगर, जेडन सील्स
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग इलेवन)
डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, विल यंग, मार्क चैपमैन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर












Click it and Unblock the Notifications