596 रन, 42 चौके, 2 शतक... आखिरी ओवर में हुआ विजेता का फैसला

IPL खत्म हुए भले ही एक हफ्ता हो गया हो, लेकिन फैंस के सिर से क्रिकेट का बुखार अभी तक उतरा नहीं है। एक तरफ इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में रोमांचक टेस्ट मैच खेला जा रहा है, तो दूसरी ओर वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के

west indies

नई दिल्ली: IPL खत्म हुए भले ही एक हफ्ता हो गया हो, लेकिन फैंस के सिर से क्रिकेट का बुखार अभी तक उतरा नहीं है। एक तरफ इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में रोमांचक टेस्ट मैच खेला जा रहा है, तो दूसरी ओर वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के बीच भी मजेदार वनडे सीरीज चल रही है। शनिवार को विंडीज और नीदरलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया, जिसमें दोनों टीमों की ओर से जमकर रनों की बारिश देखने को मिली। दरअसल, इस मैच में कुल 596 रन बने। जिसमें दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 42 चौके और 14 छक्के लगाए।

वेस्टइंडीज ने बनाए 308 रन

वेस्टइंडीज ने बनाए 308 रन

मैच की शुरुआत वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुई। विंडीज ने पहले बैटिंग करने का पूरा फायदा उठाया और 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना डाले। टीम के लिए काइल मेयर्स और शमरह ब्रूक्स ने शानदार शतक जड़े। मेयर्स ने 106 गेंदों पर 120 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छ्क्के जड़े। वहीं, ब्रूक्स ने 115 गेंदों पर 101 रन की नाबाद पारी खेली। ब्रूक्स ने अपनी शतकीय पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 184 रन जोड़े। कप्तान निकोलस पूरन फेल रहे और 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नीदरलैंड के लिए वैन बीक, विवियन किंग्मा, रयान क्लेन, बास डी लीडे और आर्यन दत्त ने 1-1 विकेट चटकाया।

309 रन का विशाल टारगेट

309 रन का विशाल टारगेट

नीदरलैंड के सामने मुकाबला जीतने के लिए 309 रन का विशाल टारगेट था, लेकिन टीम ने भी हार नहीं मानी। नीदरलैंड ने आखिरी ओवर तक मैच में विंडीज को कड़ी टक्कर दी। टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय मूल के विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओडोड ने टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े। विक्रमजीत (54) और मैक्स 89 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मुसा अहमद ने भी 42 गेंदों पर 42 रन बनाए। टीम का 5वां विकेट 243 के स्कोर पर गिरा था, इसके बाद मानो विकेटों की लाइन लग गई। कोई भी खिलाड़ी विकेट पर खड़े रहने का साहस नहीं दिखा सका। टीम 49.5 ओवर में 288 के स्कोर पर ऑल-आउट हुई। आखिरी ओवर में नीदरलैंड को 23 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम ये रन बनाने में नाकामयाब रही और मैच हार गई।

विंडीज के गेंदबाजों ने दिखाया दम

विंडीज के गेंदबाजों ने दिखाया दम

विंडीज ने ये मैच केवल 20 रन से जीता। वेस्टइंडीज की जीत में शेरमोन लुईस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा हेडन वाल्श और अकील हौसेन ने 2-2 विकेट हासिल किए। जेडन सील्स और काइल मेयर्स के खाते में 1-1 विकेट आया। इस मैच के अलावा वेस्टइंडीज ने 3 मैचों की सीरीज में भी क्लीन स्वीप किया। बता दें कि पहला वनडे विंडीज ने 7 और दूसरा 5 विकेट से जीता था। मैच में शतक के अलावा एक विकेट लेने वाले 'काइल मेयर्स' को प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज में 8 विकेट लेने वाले अकील हौसेन को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+