ENG vs WI: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज में जोरदार टक्कर, वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
West Indies squad for England ODI: इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे वर्ल्ड कप से बिना क्वालीफाइ ही बाहर होने वाली वेस्टइंडीज की कोशिश अब बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी। इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।
शाई होप को बनाया गया कप्तान: इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम में शाई होप को कप्तान बनाया गया है। वहीं अल्जारी जोसेफ को उप कप्तान बनाया गया है। वेस्टइंडीज की टीम के चीफ सेलेक्टर डेसमंड हेन्स इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सीरीज को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड को वेलकम करने के लिए हम तैयार हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर इंग्लैंड के खिलाड़ी हमेशा ही उत्साह के साथ आते हैं और हमें इन दोनों ही टीमों के बीच एक रोमांचक सीरीज मुकाबला की उम्मीद है।

वनडे वर्ल्ड कप पर होगी नजर: वेस्टइंडीज का ध्यान अब 4 साल बाद होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 पर होगा। साल 2023 के लिए वेस्टइंडीज की टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। ऐसे में वेस्टइंडीज की कोशिश 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अपना स्थान पक्का करने पर होगी। वेस्टइंडीज की टीम एक सीवर का आयोजन करने वाली है। वेस्टइंडीज के नए कोच डेरन सेमी की अगुवाई में टीम के खिलाड़ी यहां इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए ट्रेनिंग करेंगे। वेस्टइंडीज की टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर और ताबड़तोड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन को शामिल नहीं किया गया है।
वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम: शाई होप (कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक करिहा, कैची कार्टी, रोस्टन चेस, शेन डाउरिच, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेतमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, गुडकेश मोती, केजोर्न ओटली, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, ओसाने थॉमस।
वनडे शेड्यूल:
पहला वनडे: 3 दिसंबर, एंटीगुआ
दूसरा वनडे: 6 दिसंबर, एंटीगुआ
तीसरा वनडे: 9 दिसंबर, बारबाडोस












Click it and Unblock the Notifications