नितीश राणा ने बल्ले से DPL में मचाई धूम, इतिहास रचते हुए टीम को बनाया चैंपियन

DPL 2025, West Delhi Lions: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 अगस्त को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक भिड़ंत में वेस्ट दिल्ली लायंस ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम ने पिछले साल के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार शानदार वापसी की और पहली बार DPL ट्रॉफी जीतने में सफलता पाई।

वेस्ट दिल्ली लायंस का दमदार प्रदर्शन (DPL 2025, West Delhi Lions)

टॉस जीतकर वेस्ट दिल्ली लायंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुरुआत में किंग्स के बल्लेबाजों ने रन बनाने की कोशिश की, लेकिन लायंस के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। युगल सैनी टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए। उन्होंने 65 रन की शानदार पारी खेली।

DPL 2025

राणा ने खेली कप्तानी पारी

वहीं, अंत में प्रांशु विजयरण ने सिर्फ 24 गेंदों में नाबाद 50 रन ठोककर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वेस्ट दिल्ली के लिए मनन भारद्वाज और शिवांक वशिष्ठ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए। 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट खो दिए। एक समय ऐसा लग रहा था कि मुकाबला हाथ से निकल सकता है, लेकिन कप्तान नितीश राणा ने मोर्चा संभाल लिया।

नितीश राणा ने जड़ दिए 49 गेंदों में 79 रन

नितीश राणा ने 49 गेंदों में 79 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली। राणा को ऋतिक शौकीन का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने नाबाद 42 रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम को 18 ओवर में ही 174 रन तक पहुंचा दिया और वेस्ट दिल्ली लायंस को चैंपियन बना दिया। नितीश राणा ने इस सीजन बतौर कप्तान इतिहास रचते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+