स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच रिश्ते खराब! ड्रेसिंग रूम का माहौल बिगड़ने का दावा

स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी मिलना शायद ही किसी के लिए चौंकाने वाला फैसला रहा हो। हरमनप्रीत कौर के पद छोड़ने के बाद मंधाना ही सबसे स्वाभाविक दावेदार थीं। सवाल अब यह नहीं है कि कप्तानी किसे मिली, बल्कि यह है कि क्या भारत ने मंधाना को यह जिम्मेदारी देने में कुछ ज्यादा देर कर दी?

30 साल की मंधाना 2013 से भारतीय टीम का हिस्सा हैं और इस दौरान वह देश की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में अपनी जगह बना चुकी हैं। अलग-अलग प्रारूपों में 10 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन उनके कद को बताने के लिए काफी हैं। बल्लेबाजी कौशल के मामले में वह लंबे समय से भारतीय टीम की सबसे खास खिलाड़ियों में रही हैं, जबकि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपनी पावर हिटिंग पर भी काफी काम किया है। इन सबके बीच खबर आई है कि स्मृति और हरमनप्रीत के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं।

smriti mandhana and harmanpreet

स्मृति और हरमन के बीच तनाव की वजह?

अब इस कहानी का एक अलग पहलू भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक हरमनप्रीत और मंधाना पिछले कुछ समय से कई मुद्दों पर एक राय नहीं रखती थीं और इसका असर ड्रेसिंग रूम के माहौल पर भी पड़ा। दोनों के बीच अनबन बताई गई है.

यह दावा ऐसे समय सामने आया है जब दोनों खिलाड़ी लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह काम करती रही थीं। भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी टी20 विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद कहा था कि मंधाना को दो-तीन साल पहले ही कप्तानी सौंप देनी चाहिए थी।

रिश्ते खराब होने का क्या कारण?

मंधाना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कप्तानी मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात होगी। इसके बाद से हरमन करे साथ रिश्ते ठीक नहीं हैं। मिताली ने भी कहा था कि दो से तीन साल पहले ही स्मृति मंधाना को एकदिवसीय क्रिकेट में कप्तान बना देना चाहिए था।

हरमनप्रीत कौर की फॉर्म पर भी सवाल खड़े होते रहे हैं। सिर्फ कप्तानी करने से ही टीम का भला नहीं होना था। बल्ले से रन आने भी जरूरी थे। टी20 वर्ल्ड कप के बाद हरमनप्रीत को हटाने की मांग उठी थी। उनका बल्ला अब नहीं चल रहा है और शायद करियर खत्म होने की तरफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+